बैतूल की मुलताई नपा अध्यक्ष को बड़ी राहत, पुन: चुनाव कराने निचली अदालत का फैसला रद्द

जबलपुर। मप्र हाईकोर्ट से बैतूल की मुलताई नगर पालिका की निर्वाचित अध्यक्ष नीतू परमार को राहत मिली है। हाईकोर्ट ने अधीनस्थ अदालत मुलताई के उस फैसले को अनुचित करार देते हुए निरस्त कर दिया जिसमें अध्यक्ष के चुनाव को रद्द कर पुन: चुनाव कराने कहा गया था।

नीतू परमार की ओर से हाईकोर्ट में अधीनस्थ अदालत के फैसले को चुनौती दी गई थी। अपीलार्थी की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता संजय अग्रवाल एवं अधिवक्ता ऐश्वर्य नंदिनी तिवारी ने पक्ष रखा। उन्होंने बताया कि 8 अगस्त 2022 को अध्यक्ष पद का चुनाव हुआ था। इसमें नीतू को 15 में से 9 वोट मिले थे, जबकि वर्षा गडेकर को 6 वोट मिले थे। वर्षा ने नीतू के निर्वाचन के खिलाफ जिला अदालत में चुनाव याचिका दायर की थी। जिला अदालत ने 6 वोट निरस्त कर नीतू के निर्वाचन को शून्य घोषित कर दोबारा चुनाव कराने कहा था। नीतू ने इस फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी। हाईकोर्ट ने चुनाव में कोई अनियमितता नहीं पाते हुए जिला अदालत के आदेश को निरस्त कर नीतू परमार को तत्काल अध्यक्ष के पद पर बहाल करने के निर्देश दिए।

Next Post

सिस्टर ट्यूटर पद पर होने वाली नियुक्तियों के परिणाम घोषित करने पर रोक

Tue Apr 7 , 2026
जबलपुर। मप्र हाईकोर्ट ने प्रदेश में सीधी भर्ती प्रक्रिया से सिस्टर ट्यूटर के पद पर होने वाली नियुक्तियों का परिणाम घोषित करने पर अंतरिम रोक लगा दी है। चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा व जस्टिस विनय सराफ की युगलपीठ ने मामले पर अगली सुनवाई 23 अप्रैल को निर्धारित की है। जबलपुर […]

You May Like