जन्मदिन विशेष: वो खिलाड़ी जिसने धोनी को वर्ल्ड कप जिताने में की थी मदद

Happy Birthday Robin Uthappa: भारतीय टीम के पूर्व आक्रामक बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। उथप्पा का जन्म 11 नवंबर 1985 को कर्नाटक में हुआ था।

भारतीय टीम के आक्रामक बल्लेबाज और शानदार स्ट्रोकप्ले के लिए मशहूर पूर्व खिलाड़ी रॉबिन उथप्पा 11 नवंबर 2025 को अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। उथप्पा ने भारतीय टीम को 2007 में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उथप्पा ने घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में शानदार प्रदर्शन कर युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बने।

11 नवंबर 1985 को कर्नाटक में जन्मे रॉबिन वेणु उथप्पा ने 2005 की चैलेंजर ट्रॉफी में अपनी दमदार बल्लेबाजी से सबका ध्यान खींचा था। जहीर खान, मुरली कार्तिक और आरपी सिंह जैसे गेंदबाजों के खिलाफ उन्होंने 66 रन की आकर्षक पारी खेली थी। अगले साल उन्होंने इंडिया-बी की ओर से खेलते हुए 93 गेंदों पर शानदार शतक ठोका और अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

Next Post

बड़े कामों पर अधिकारियों का ध्यान, वार्ड के कामों पर नहीं

Tue Nov 11 , 2025
इंदौर:शहर में नगर निगम के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में शमशान घाट , अवैध कॉलोनियां कटने, तालाब पर अतिक्रमण कर पौधे उखाड़ने और एडवांस एकेडमी सड़क का काम बंद होने और ठेकेदारों का भुगतान नहीं होने से काम शुरू नहीं होने की मुख्य शिकायत पार्षदों ने महापौर को बताई. […]

You May Like