विधायक कार्यालय में मान्यभाय स्वतन्त्रता दिवस 

बालाघाट,  15अगस्त,स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर विधायक कार्यालय F1 बाघ कॉलोनी बालाघाट एवं जिला पंचायत कार्यालय बालाघाट पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं साथीगणों के साथ बालाघाट की विधायक श्रीमती अनुभा मुनजारे एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सम्राट अशोक सरसवार द्वारा आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में राष्ट्रध्वज फहराकर देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों और अमर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। साथ ही उपस्थित जनों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दीं। अध्यक्ष के साथ विधायक ने

सभी जिलेवासियों,क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी है ।

महान स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान से मिली यह आज़ादी

एक ऐसे भारत के निर्माण का संकल्प है – जहां सत्य, अहिंसा और समानता की नींव पर न्याय हो और हर दिल में सम्मान और भाईचारा हो। इस अनमोल धरोहर के गौरव और सम्मान की रक्षा करना हम सबका कर्तव्य है।

Next Post

सीनियर सर्वश्रेष्ठ परेड का महिला पुलिस बल एवं जूनियर सर्वश्रेष्ठ का गणेश स्कूल को मिला पुरस्कार 

Sat Aug 15 , 2026
सीधी।सर्वश्रेष्ठ परेड सीनियर का प्रथम पुरस्कार महिला जिला पुलिस बल सीधी को प्रदान किया गया। द्वितीय पुरस्कार 9वीं वाहिनी विसबल ए कंपनी सीधी तथा तृतीय पुरस्कार जिला पुलिस बल सीधी एवं होमगार्ड जिला बल सीधी को दिया गया।सर्वश्रेष्ठ परेड जूनियर में प्रथम पुरस्कार गणेश सी.से. स्कूल पड़रा सीधी, द्वितीय पुरस्कार […]

You May Like