कार्य में लापरवाही के चलते दो कर्मचारी निलंबित

भोपाल, 04 फरवरी (वार्ता) मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी कार्यक्षेत्र के दतिया शहर जोन में पदस्थ दो नियमित कर्मचारियों को कार्य में लापरवाही के चलते निलंबित किया गया है। जबकि, दतिया शहर जोन में ही कार्यरत एक आउटसोर्स कर्मी को कार्य के दौरान नशे की हालत में मिलने के कारण सेवा से पृथक करते हुए (ब्लैक-लिस्ट) किया गया है।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार उपमहाप्रबंधक दतिया ने बताया कि दतिया शहर जोन में पदस्थ लाइन परिचारक रामस्नेही पाल और परीक्षण सहायक नीरज कुमार प्रजापति को कार्य के दौरान लापरवाही बरतने के कारण निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में रामस्नेही पाल का मुख्यालय, कार्यालय महाप्रबंधक वृत्त भिण्ड और नीरज कुमार प्रजापति का मुख्यालय, कार्यालय महाप्रबंधक वृत्त श्योपुर होगा।

इसी तरह दतिया शहर जोन में कार्यरत एक आउटसोर्स कर्मी सूरज पाल को कार्य के दौरान नशे की हालत में पाए जाने की चिकित्सीय परीक्षण में पुष्टि होने पर उसे सेवा से पृथक करते हुए (ब्लैक-लिस्ट) कर दिया गया है।

 

Next Post

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं

Tue Feb 4 , 2025
नयी दिल्ली 04 फरवरी (वार्ता) अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट आने के बावजूद घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दाम में आज कोई बदलाव नहीं हुआ, जिससे दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर पर पड़े रहे। तेल […]

You May Like