बिड़ला मंदिर पर जन्माष्टमी के अवसर पर सजी आकर्षक रोशनी

भोपाल। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर शनिवार को बिड़ला मंदिर आकर्षक रोशनी से जगमगा उठा। मंदिर परिसर को पीले रंग की लाइटों और फूलों से विशेष रूप से सजाया गया, जिससे वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं की भीड़ आज सुबह से ही भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन के लिए उमड़ पड़ी। रात में विशेष झांकी सजाई गई, लक्ष्मी नारायण मंदिर के मुख्य द्वार से लेकर गर्भगृह तक विद्युत सज्जा ने अद्भुत दृश्य प्रस्तुत किया। भक्तों ने भजन-कीर्तन करते हुए कान्हा के जन्मोत्सव का उल्लासपूर्वक आनंद लिया। रोशनी की जगमगाहट और गूंजते कीर्तन से पूरा मंदिर परिसर आनंद और भक्ति से भर गया। इस अवसर पर भक्तों ने माखन-मिश्री का प्रसाद ग्रहण कर लक्ष्मी नारायण भगवान से सुख-समृद्धि की कामना की।

Next Post

किसानों की समस्या पर भारतीय किसान यूनियन ने CM को संबोधित ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा

Sat Aug 16 , 2025
नर्मदापुरम। भारतीय किसान यूनियन मध्यप्रदेश जिला नर्मदापुरम के द्वारा किसानों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में किसानों को सहकारी समिति के द्वारा खाद की उपलब्धता, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में क्षतिपूर्ति आकलन सैटेलाइट से ना करवाकर फसल कटाई प्रयोग […]

You May Like