जुए के फड़ पर पुलिस का छापा, ईंट भट्ठे के पास से 6 जुआरी गिरफ्तार

बैतूल: गंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुआ खेलते हुए छह लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 11 हजार 510 रुपये नगद और ताश के पत्ते जब्त किए हैं।पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी और एसडीओपी सुनील लाटा के मार्गदर्शन में थाना गंज पुलिस टीम ने यह सफलता हासिल की।
पुलिस के अनुसार 29 मार्च को मुखबिर से सूचना मिली थी कि हमलापुर इलाके में एक ईंट भट्ठे के पास कुछ लोग ताश के पत्तों पर दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर छापा मारा और छह आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपियों में रोहित सेन, अशोक ठाकुर, बबलु सूर्यवंशी, हैदर शेख, शाहिद शेख और राजकुमार प्रजापति शामिल हैं। सभी आरोपी बैतूल जिले के विभिन्न क्षेत्रों के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी नीरज पाल सहित पुलिस टीम के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।

Next Post

रायसेन में ट्रक से टकराई स्कूटी, पुलिस आरक्षक की मौत, SP के स्टेनो गंभीर घायल

Mon Mar 30 , 2026
रायसेन: रायसेन जिले में एक भीषण सड़क हादसे में एक पुलिस आरक्षक की मौत हो गई, वहीं पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता के स्टेनो ललित मार्को गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार रविवार और सोमवार की दरमियानी रात हुए इस हादसे में दिवंगत पुलिस आरक्षक की पहचान […]

You May Like