रायसेन में ट्रक से टकराई स्कूटी, पुलिस आरक्षक की मौत, SP के स्टेनो गंभीर घायल

रायसेन: रायसेन जिले में एक भीषण सड़क हादसे में एक पुलिस आरक्षक की मौत हो गई, वहीं पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता के स्टेनो ललित मार्को गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस सूत्रों के अनुसार रविवार और सोमवार की दरमियानी रात हुए इस हादसे में दिवंगत पुलिस आरक्षक की पहचान नमन मुद्गल के रूप में हुई है। स्टेनो ललित मार्को को गंभीर हालत के कारण भोपाल रेफर किया गया है। यह हादसा रायसेन के गोपालपुर मंदिर के पास देर रात करीब 12 बजे हुआ, जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज में दिखाई दे रहा है कि
स्कूटी पर सवार दोनों कर्मियों का वाहन ट्रक में पीछे से घुस गया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।बताया गया है कि मृतक पुलिस आरक्षक नमन मुद्गल अनुकंपा नियुक्ति पर पुलिस में भर्ती हुए थे। घायल ललित मार्को के सिर में गंभीर चोट आई है। सूचना मिलते ही रायसेन एसडीओपी प्रतिभा शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। उन्होंने घायल एवं मृतक को जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।

Next Post

सीएम डॉ.यादव वाराणसी में कल एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन में होंगे शामिल

Mon Mar 30 , 2026
भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वाराणसी में आयोजित “एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन 2026” में मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश की औद्योगिक क्षमताओं, पारंपरिक शिल्प, ओडीओपी और जीआई टैग उत्पादों, कृषि एवं खाद्य उत्पादों, निवेश अवसरों और पर्यटन संभावनाओं को एक साझा मंच पर प्रस्तुत करेंगे। इस सम्मेलन में दोनों राज्यों की प्रमुख ताकतें एक […]

You May Like

मनोरंजन