केन्द्रीय जेल में भव्य रूप से मनाई गई गीता जयंती

सतना: राज्य शासन व जेल मुख्यालय के निर्देशानुसार जेल अधीक्षक श्रीमती लीना कोष्टा के मार्गदर्शन में सोमवार को केन्द्रीय जेल सतना में गीता जयंती भव्य स्तर पर मनाई गई।शासन के मंशानुसार गीता जयंती के अवसर पर श्रीमद्भगवद गीता के 15 वें अध्याय पुरुषोत्तम योग का वाचन अर्थ सहित किया जाना था। अखिल विश्व गायत्री परिवार सतना के आचार्य व कथावाचक हरिओम पाण्डेय द्वारा श्रीम‌द्भगवद् गीता के 15 वें अध्याय पुरुषोत्तम योग के 20 श्लोकों का अर्थ सहित वाचन किया गया। ज्ञान योग, भक्ति योग एवं कर्म योग के महत्त्व को भी बंदियों को सनझाया गया।

जेल अधीक्षक श्रीमती लीना कोष्टा द्वारा बंदियों को संबोधित करते हुये कहा गया कि श्रीम‌द्भगवद् गीता धार्मिक और पवित्र ग्रन्थ है तथा मानव जाति के कल्याण का मार्गदर्शक है। गीता में मानव जीवन की प्रत्येक समस्या का यथोचित समाधान निहित है। सभी बंदीगणों को गीता में भगवान श्रीकृष्ण द्वारा दिये गये उपदेशों को अपने चरित्र निर्माण हेतु आत्मसात् करना चाहिए।

भगवान के दिखाये गये मार्गों का अनुशरण करने पर प्रत्येक मानव का कल्याण होना निश्चित है।जेल उपअधीक्षक श्रीकांत त्रिपाठी द्वारा पधारे आचार्यों का आभार प्रकट करते हुये बंदियों से आ‌ह्वान किया कि सभी श्रीमद्भगवद्गीता ग्रन्थ के सभी 18 अध्यायों का नियमित अर्थ सहित पाठ का वाचन करें एवं गीता में दिखाये गये सद्‌मार्गों एवं नैतिक गुणों को अपने जीवन में धारण करें।

Next Post

तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर बाइक सवार 2 की मौत

Tue Dec 2 , 2025
सतना: जिले के चित्रकूट थाना क्षेत्र में रविवार रात एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। गोदावरी मोड़ के पास एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही जान चली गई, जबकि […]

You May Like