सिंगरौली साढ़े छ: घंटा देर से पहुंची हजरत निजामुद्दीन नई दिल्ली टे्रन

कड़ाके की ठण्ड में रेलवे स्टेशन पर कापते रहे यात्री

नवभारत न्यूज

सिंगरौली 3 जनवरी। दिल्ली से भोपाल होकर सिंगरौली आने वाले ट्रेन हजरत निजामुद्दीन नई दिल्ली ट्रेन आज करीब साढ़े छ: घंटा देरी से सिंगरौली रेलवे स्टेशन पहुंची है। जहां सिंगरौली एवं बरगवां रेलवे स्टेशन से भोपाल, नई दिल्ली जाने वाले यात्री आज देर रात तक ठण्ड से थर-थर कापते रहे।

जानकारी के मुताबिक नई दिल्ली से भोपाल-सिंगरौली रेलवे स्टेशन तक आने वाले हजरत निजामुद्दीन सुपर फास्ट एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 22168 अपने निर्धारित समय 2 जनवरी की रात 11:05 मिनट से रेलवे स्टेशन हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन रवाना हुई। किन्तु धीरे-धीरे घने कोहरे के चलते देरी से चलने लगी और ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर अल सुबह 3:36 बजे के बदले सुबह 7:12 बजे पहुंची। वही बरगवां रात 10:15 बजे तथा सिंगरौली रेलवे स्टेशन पर 11:40 मिनट पर पहुंची है। जबकि उक्त टे्रन सिंगरौली रेलवे स्टेशन पर आज दिन शुक्रवार की शाम 5 बजे पहुंचनी थी। करीब साढ़े छ: घंटा देरी से उक्त ट्रेन सिंगरौली पहुंचने की जानकारी है और यही ट्रेन सिंगरौली रेलवे स्टेशन से भोपाल के लिए शाम 7 बजे रवाना होने वाली थी। लेकिन उक्त ट्रेन रात 12:30 बजे रवाना होने की बात कही जा रही है। इस दौरान भोपाल-दिल्ली जाने वाले मुसाफिर रेलवे स्टेशन बरगवां, सरई एवं सिंगरौली में ठण्ड से ठिठुरते रहे।

Next Post

गाजा पट्टी पर इजरायली हमलों में 30 से अधिक लोगों की मौत

Fri Jan 3 , 2025
यरूशलेम, 03 जनवरी (वार्ता) गाजा पट्टी पर पिछले 24 घंटों में इजरायली हमलों में कम से कम 28 लोग मारे गए और 59 घायल हुए हैं। गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को एक बयान में यह जानकारी दी। बयान में कहा गया है, “पिछले 24 घंटों में, इजरायली कब्जे ने […]

You May Like