ग्वालियर में 44-45 डिग्री तापमान में बढ़े हीट स्ट्रोक के मामले

ग्वालियर। तापमान बढ़ने के साथ अर्ध बेहोशी, लो ब्लड प्रेशर, उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। हीट स्ट्रोक का शिकार होकर ग्वालियर जिला अस्पताल के मेडिसिन विभाग की ओपीडी में हर रोज 15 से 20 मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें से दो से तीन मरीजों को आईसीयू में भर्ती करना पड़ रहा है। हजार बिस्तर अस्पताल में मेडिसिन विभाग के आउटडोर पेशेंट डिपार्टमेंट में भी उल्टी-दस्त के साथ लू के शिकार 25 से 25 मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। यहां ऐसे मरीजों के लिए छह पलंग रिजर्व किए गए हैं। अस्पताल पहुंच रहे मरीजों को चिकित्सक खानपान में परहेज करने की सलाह दे रहे हैं।

जिला अस्पताल के मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. नितेश मुदगल का कहना है कि 44 से 45 डिग्री तापमान होने और गर्म हवाएं चलने से हीट स्ट्रोक की शिकायत लेकर मरीज पहुंच रहे हैं। ऐसे में लोगों को चाहिए कि धूप में शरीर ढंककर ही निकलें। उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल में लू, उल्टी-दस्त, बुखार के शिकार मरीज ज्यादा पहुंच रहे हैं।

उल्टी-दस्त और बुखार से पीड़‍ित बढ़े

अस्पताल में लू तापघात वार्ड बनाया गया है, जिसमें दो से तीन मरीज भर्ती किए जा रहे हैं। ओपीडी में पहुंचने वाले मरीजों में 20 प्रतिशत लू, उल्टी-दस्त और बुखार से पीड़ित हैं। कुछ मरीजों को दो से तीन घंटे ग्लूकोज देकर डिस्चार्ज किया जा रहा है।

Next Post

नाबालिग से दुराचार करने वाले युवक को हाईकोर्ट से मिली जमानत

Thu Jun 12 , 2025
जबलपुर। पास्को एक्ट में सजा से दंडित युवकों को हाईकोर्ट से जमानत का लाभ मिल गया है। हाईकोर्ट जस्टिस विवेक अग्रवाल तथा जस्टिस देव नारायण मिश्रा की युगलपीठ ने पीड़िता की उम्र के संबंध में विरोधाभास होने के कारण जमानत का लाभ प्रदान किया है। भोपाल निवासी सद्दाम हुसैन उर्फ […]

You May Like