पंचांग 23 सितम्बर 2026:-
रा.मि. 01 संवत् 2083 भाद्रपद शुक्ल द्वादशी बुधवासरे रात 9/13, श्रवण नक्षत्रे दिन 8/48, सुकर्मा योगे शाम 5/16, वव करणे सू.उ. 6/0, सू.अ. 6/0, चन्द्रचार मकर रात 9/36 से कुम्भ, शु.रा. 10,12,1,4,5,8 अ.रा. 11,2,3,6,7,9 शुभांक- 3,5,9.
———————————————————
आज जिनका जन्म दिन है- बुधवार 23 सितम्बर 2026
उनका आगामी वर्ष-
वर्ष के प्रारंभ में भागदौड़ रहेगी. कार्यक्षेत्र में अत्याधिक परिश्रम होगा. आंशिक सफलता मिलेगी. शारीरिक कष्ट से मन में व्यर्थ विचार उत्पन्न होंगे. वर्ष के मध्य में नवीन योजनाओं की रूपरेखा बनेगी. तीर्थ यात्रा होगी. धार्मिक कार्यो में रूचि व लगन रहेगी.
मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों का शारीरिक कष्ट तथा मन: स्थिति व्यथित रहेगी. वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को कार्यक्षेत्र में अत्याधिक परिश्रम से आंशिक सफलता मिलेगी.कर्क राशि के व्यक्तियों को तीर्थ यात्रा होगी. धार्मिक कार्यो में रूचि रहेगी. सिंह राशि के व्यक्तियों को कार्यो में सफलता मिलेगी. मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को किसी अपरिचित पर अधिक विश्वास करने से नुकसान होगा. मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को वाहन का सुख प्राप्त होगा. धनु और मीन राशि के व्यक्तियों की रूपरेखा का परिवर्तन करना होगा. व्यापार लाभप्रद रहेगा.
———————————————————
आज का भविष्य- बुधवार 23 सितम्बर 2026
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक गंभीर एवं स्वाभिमानी, निर्णय लेने की अच्छी क्षमता रहेगी. समाज में स्थान बनायेगा, नौकरी में अच्छी सफलता मिलेगी, माता पिता के प्रति श्रद्धा रहेगी.
———————————————————
मेष- मित्रों से किया वादा निभाने में मुश्किल होगी, परोपकार में खर्च होगा, साहस एवं पराक्रम में वृद्धि होगी, नया काम बनेगा.
वृषभ- कार्य स्थल पर चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, प्रापर्टी के कार्यों में सावधानी रखें, यदि टाल सकें तो ज्यादा अच्छा है, व्यर्थ की व्यस्तता रहेगी.
मिथुन- बुजुर्गों की मदद से पारिवारिक समस्या का समाधान होगा, खरीदी का कार्य बनेगा, विरोधी पक्षों के कारण कामकाज में बाधा होगी, नियमितता का ध्यान रखें.
कर्क- धन की कमी से योजना खटाई में पड़ सकती है, वैभव विलासिता पर विशेष खर्च होगा, मन में प्रसन्नता रहेगी, शुभ सूचना मिलेगी, कामकाज में मन लगेगा.
सिंह- जमिथुन संबंधी मामले पक्ष में हल होने की उम्मीद है, लाभकारी प्रस्ताव मिलेगें, खर्च में वृद्धि होगी, मांगलिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी.
कन्या- सकारात्मक सोच और धैर्य से मुश्किल हालात पर काबू पा लेगें, आय के साधनों में वृद्धि होगी, वाद विवाद को टालें, दूर-दराज की यात्रा हो सकती है.
तुला- लोग भ्रमित कर धोखा दे सकते हैं, धार्मिक यात्रा होगी, राजकीय कार्य एवं नौकरी आदि के कार्यों में व्यस्तता रहेगी, यश सम्मान मिलेगा.
वृश्चिक- कार्य क्षेत्र में संपर्कों का लाभ मिलेगा, रचनात्मक कार्यों में उत्साह रहेगा, शुभ संदेश प्राप्त होगा, मांगलिक कार्यों में विलंब होगा.
धनु- कार्य योजना बनाकर आगे बढ़ें, सफलता मिलेगी, शारीरिक कष्ट हो सकता है, राजकीय कार्यों में विलंब होगा, परिश्रम अधिक करना पड़ेगा.
मकर- काम करवाने के लिये भागदौड़ करना पड़ेगी, घरेलू वातावरण सुखद रहेगा, महिला जाति की सलाह उपयोगी रहेगी, लेखन, अध्ययन में रूचि रहेगी.
कुम्भ- आपका पूरा ध्यान परिवार की जरूरतें पूरा करने की ओर रहेगा, मानसिक प्रसन्नता रहेगी, विरोधी वर्ग उग्र रूप धारण कर सकता है, सावधानी पूर्वक कार्य करें.
मीन- नये कार्य के लिये जरूरी धन की व्यवस्था पूरी होगी, विद्या के क्षेत्र में उन्नति होगी, कार्य पूर्ण होगा, नवीन योजनाओं का विकास होगा.
———————————————————
व्यापार भविष्य-
भाद्रपद शुक्ल द्वादशी को श्रवण नक्षत्र के प्रभाव से चांदी गुड, खांड, चीनी, शेयर मार्केट में मंदी की चाल चलेगी, गेहूँ, जौ, चना, तिल, तेल, सरसों, उड़द के भाव में समता रहेगी, नरमी का रूख चल सकता है. भाग्यांक 1589 है.
———————————————————
