सचदेवा का कांग्रेस पर पलटवार, कहा दिल्ली की भाजपा सरकार महिला भत्ता देने को कटिबद्ध

नयी दिल्ली, 25 नवंबर (वार्ता) दिल्ली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने मंगलवार को दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव के महिला भत्ता के वादे को मजाक बताने पर पलटवार करते हुए करारा जवाब दिया।

श्री सचदेवा ने कहा कि भाजपा महिला भत्ता देने के प्रति कटिबद्ध है। इससे पहले दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने एक प्रेसवार्ता में भाजपा के महिला भत्ता देने के वादे को मज़ाक बताया थाl

श्री सचदेवा ने कहा कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सरकार महिला भत्ता देने के प्रति कटिबद्ध है और शीघ्र यह दिल्ली की सभी महिलाओं को मिलने लगेगा, इसके लिए बनी समिति का कार्य तेज़ी से पूर्ण हो रहा है और शीघ्र महिला भत्ता पाने के नियमों की घोषणा होगी।

श्री सचदेवा ने कहा कि कांग्रेस दिल्ली एवं देश की राजनीति में अप्रासंगिक हो गई है और कांग्रेस का दिल्ली नगर निगम उपचुनाव में सारा प्रचार-प्रसार केवल संवाददाता सम्मेलनों तक केवल सीमित है लेकिन इससे उसे चुनाव में कोई लाभ नही मिलेगा।

श्री सचदेवा ने कांग्रेस नेता श्री यादव आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि श्रीमती गुप्ता को मुख्यमंत्री बनाना और वर्तमान उपचुनाव में 12 में से आठ वार्ड में महिला प्रत्याशी उतारना दिल्ली में महिलाओं के प्रति भाजपा के सम्मान का प्रमाण हैl

श्री सचदेवा ने कहा कि दिल्ली की भाजपा सरकार ने मात्र नौ माह में पानी बिलों का सरचार्ज माफ किया, जीएसटी रिफंड देने, नयी डीटीसी बसों को लाने एवं पिंक टिकट योजना को बेहतर करने, 75 से अधिक आरोग्य मंदिर बनाने एवं वृद्ध असाहय पेंशन की संख्या बढ़ाने जैसे सराहनीय कदम उठाने से भाजपा की प्रतिष्ठा नयी ऊंचाइयों पर है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को विश्वास है की शीघ्र उन्हें महिला भत्ता भी मिलने लगेगा।

 

 

Next Post

दिल्ली लाल किला विस्फोट: संदिग्धों के बीच अंदरूनी विवाद

Tue Nov 25 , 2025
नयी दिल्ली, 25 नवंबर (वार्ता) राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के सूत्रों ने खुलासा किया है कि दिल्ली के लाल किला विस्फोट मामले के संदिग्धों से पूछताछ में आरोपी समूह के भीतर आंतरिक विवादों का पता चला है। एनआईए सूत्रों ने बताया कि 10 नवंबर को लाल किले के बाहर आई20 […]

You May Like