ग्वालियर: मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर का आज 24 अक्टूबर को ग्वालियर चंबल में व्यस्त दौरा है। वे श्री जिनेश्वर धाम तीर्थांचल ट्रस्ट द्वारा आयोजित भगवान पार्श्वनाथ जी के सहस्त्रफ़णी प्रतिमा स्थल पर भव्य मंदिर निर्माण के शिलान्यास समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम बरई,पनिहार में होगा। सायं 7:15 बजे श्री श्याम प्रभु खाटू वाले के 11वां वार्षिक भव्य गुणगान महोत्सव में शामिल होंगे।
यह कार्यक्रम खाटू धाम, मिश्र वाटिका, पुराण बस स्टैंड, जौरा, जिला मुरैना में होगा। रात्रि 8:30 बजे वे मुनेंद्र सिंह भदौरिया के 75वां जन्मदिन समारोह हीरक जयंती कार्यक्रमओएसिस हॉल, इम्पीरियल गोल्फ रिसोर्ट, झाँसी हाइवे, ग्वालियर पर पहुंचकर समारोह मे शामिल होंगे।
