साई किशोर का पंजा, ग्लॉस्टरशायर की रोमांचक जीत

ब्रिस्टल, 06 सितंबर (वार्ता) आर साई किशोर (पांच विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत ग्लॉस्टरशायर ने रॉथसे काउंटी चैंपियनशिप डिविज़न दो मैच के बेहद रोमांचक अंत में डर्बीशायर को 213 रन से हरा दिया। सीट यूनिक स्टेडियम में खेले गये मुकाबले में ग्लॉस्टरशायर के इस विदेशी खिलाड़ी ने 18 ओवर में 20 रन देकर 5 विकेट लिए। 319 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही बेबस डर्बीशायर की टीम आखिरी सत्र में 39 ओवर के अंदर केवल 105 रन पर सिमट गई। एड मिडलटन ने 17 रन देकर 2 विकेट और ओली प्राइस ने 59 रन देकर 3 विकेट लिए। डर्बीशायर के सभी 10 विकेट स्पिन गेंदबाजो ने झटके। यह घरेलू टीम के लिए किस्मत में शानदार बदलाव था, क्योंकि मैच के पहले दिन उसका स्कोर पांच विकेट पर मात्र 37 रन था।

इससे पहले ग्लॉस्टरशायर ने अपनी दूसरी पारी में 210 रन और जोड़े। माइल्स हैमंड ने 118 और जेम्स ब्रेसी ने नाबाद 104 रन बनाए। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 165 रन की बड़ी साझेदारी की और ग्लॉस्टरशायर ने 5 विकेट पर 359 रन बनाकर पारी घोषित की। ब्रेसी 2007 में ग्लॉस्टर के आर्कडेकन मीडो में एलेक्स गिडमैन के बाद प्रथम श्रेणी मैच में दो शतक लगाने वाले ग्लॉस्टरशायर के पहले खिलाड़ी बने।

 

 

Next Post

पांडे, हैरिस और यास्तिका ने टीकेआर को दिलाई डब्ल्यूसीपीएल की पहली जीत

Sun Sep 6 , 2026
ब्रिजटाउन, 06 सितंबर (वार्ता) लॉरा हैरिस और यास्तिका भाटिया ने 5.4 ओवर में 67 रन की ओपनिंग साझेदारी के बाद शिखा पांडे की अगुआई में गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत ट्रिनबागो नाइट राइडर्स (टीकेआर) ने महिला कैरेबियन प्रीमियर लीग (डब्ल्यूसीपीएल) में मौजूदा चैंपियन बारबाडोस ट्राइडेंट्स के खिलाफ पहले ही […]

You May Like