महापौर ने किया निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण

इंदौर: सोमवार को महापौर ने जंजीरवाला चौराहे से अटल द्वार तक निर्माणधीन सड़क का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने निर्माण एजेंसी को जंजीरवाला चौराहा से लक्ष्मी मेमोरियल हॉस्पिटल तक सड़क निर्माण कार्य दो माह में पूरा करने के निर्देश दिए. साथ ही रात्रि में भी निर्माण कार्य जारी रखने के आदेश दिए.
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने आज जंजीरवाला चौराहे से लक्ष्मी मेरोरियल हॉस्पिटल तक निर्माणाधीन सड़क का मौका निरीक्षण किया, महापौर ने सड़क निर्माण के साथ अन्य जरूरी काम वॉटर लाइन, सीवरेज, केबलिंग और विद्युत संबंधी काम की भी जानकारी ली. उन्होंने संबंधित एजेंसी को आगामी दो महीने में काम पूरा करने के निर्देश दिए. कार्य को जल्दी पूरा करने हेतु रात्रि में भी काम जारी रखने के आदेश दिए. इस दौरान सामान्य प्रशासन प्रभारी नंद किशोर पहाड़ियां, अपर आयुक्त अभय राजनगांवकर, कार्यपालन यंत्री पीएस कुशवाह, सहायक यंत्री नरेश जायसवाल और निर्माण एजेंसी के पदाधिकारी मौजूद थे

Next Post

सिंहस्थ पूर्व बन जाएगा एमआर 12 का रेलवे ब्रिज

Tue Sep 1 , 2026
इंदौर: शहर में सिंहस्थ की तैयारियों को लेकर आईडीए द्वारा जीवन रेखा ब्रिज के टेंडर आज जारी किए जाएंगे. आईडीए के एमआर-12 पर तीन लेन रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण का रास्ता साफ हो गया है. आईडीए एमआर-12 ब्रिज को सिंहस्थ के निर्माण कार्य पहले पूरा करने का लक्ष्य लेकर योजना […]

You May Like