
भोपाल। शाहपुरा थाना पुलिस ने उज़्बेकिस्तान निवासी एक महिला और उसके साथ रह रहे युवक को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि महिला के पास कोई वीजा नहीं है और वह भोपाल में रह रही थी. महिला के साथ पश्चिम बंगाल का एक युवक रह रहा था. मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई की है.
जानकारी के मुताबिक त्रिलोचन नगर में किराए के एक फ्लैट में रह रहे युवक साजिद हुसैन खान को इसे खाली करने के लिए बोला गया था. फ्लैट के मालिक ने ही हुसैन को इसके लिए बोला था. आरोप है कि हुसैन फ्लैट को खाली करने के लिए, जब अपने सामान निकाल रहा था. इस दौरान स्थानीय लोगों को कुछ संदेह हुआ. लोगों ने इसकी सूचना तुरंत ही पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस को एक विदेशी महिला के बारे में जानकारी लगी. महिला ने इस दौरान पुलिस की पूछताछ में अपनी पहचान जाहिर की. महिला ने बताया कि उसका नाम बखरोमोवा निलोफर है और वह उज्बेकिस्तान की रहने वाली है. निलोफर का भारत में रहने के दस्तावेजों को पुलिस ने चेक तो पता चला कि उसका बीजा समाप्त हुए करीब एक साल हो चुके हैं. निलोफर के करीब एक सप्ताह पहले भोपाल आने की बात अब तक सामने आई है. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.
