यूजीसी बंद के दौरान भाजपा के कार्यक्रमों में बंद समर्थक घुसे, मंच छोड़कर भागे भाजपा नेता

शिवपुरी। जिले में आज रविवार को यूजीसी कानून के विरोध में बुलाया गया भारत बंद उग्र हो गया है, प्रदर्शनकारियों ने सड़कों के साथ-साथ राजनीतिक कार्यक्रमों को निशाना बनाया।

करेरा और शिवपुरी में भाजपा के बजट कार्यक्रमों में घुसकर प्रदर्शनकारियों ने जमकर तोड़फोड़ करते हुए कुर्सियां फेंकी। इससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। नतीजन भाजपा को बजट कार्यक्रम रद्द करना पड़ा। वहीं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रणवीर सिंह रावत को कार्यक्रम स्थल से भागना पड़ा।

प्रदर्शनकारियों ने शिवपुरी जिला मुख्यालय में भी मंच पर चढ़कर नारेबाजी की। शिवपुरी शहर के माधव चौक पर भाजपा ने बजट कार्यक्रम के लिए टेंट लगाया था। यहां जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव और नपा अध्यक्ष गायत्री शर्मा मौजूद थे। आंदोलनकारी यहां भी पहुंचे और मंच पर चढ़कर नारेबाजी शुरू कर दी। विरोध के बीच एलसीडी बंद कर दी गई, जिससे कार्यक्रम बीच में ही रोकना पड़ा। बाद में एडिशनल एसपी संजीव मुले ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। यूजीसी एक्ट विरोधियों के तेवर देखते हुए पुलिस को एलर्ट मोड पर रखा गया है।

Next Post

भोपाल- इंदौर मार्ग पर यात्री बस के पलटने से एक यात्री घायल

Sun Feb 1 , 2026
सीहोर। रविवार सुबह अहमदाबाद से भोपाल आ रही एक स्लीपर कोच बस भोपाल-इंदौर मार्ग पर अनियंत्रित होकर पलटने से एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। शेष सभी यात्री सुरक्षित हैं। पुलिस के अनुसार अहमदाबाद से भोपाल जा रही स्लीपर बस इंदौर-भोपाल राजमार्ग पर सुबह सवा आठ बजे आष्टा […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।