भोपाल- इंदौर मार्ग पर यात्री बस के पलटने से एक यात्री घायल

सीहोर। रविवार सुबह अहमदाबाद से भोपाल आ रही एक स्लीपर कोच बस भोपाल-इंदौर मार्ग पर अनियंत्रित होकर पलटने से एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। शेष सभी यात्री सुरक्षित हैं।

पुलिस के अनुसार अहमदाबाद से भोपाल जा रही स्लीपर बस इंदौर-भोपाल राजमार्ग पर सुबह सवा आठ बजे आष्टा थाना क्षेत्र में बेड़ाखेड़ी जोड़ के पास एक मवेशी को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर कर पलट गई। बस में 20 से 25 यात्री थे। इस घटना में छत्तीसगढ़ के कांकेर निवासी यात्री हरिश्चंद्र पटेल (27) घायल हुए हैं। घायल को अमलाहा टोल की एम्बुलेंस द्वारा उपचार हेतु अपोलो अस्पताल आष्टा भेजा गया है। बस में सवार शेष सभी यात्री सुरक्षित हैं।

इस हादसे की सूचना मिलने पर अमलाहा चौकी और थाना आष्टा पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची। घटना की जांच की जा रही है।

Next Post

मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत अभियान को नयी रफ्तार देने का महत्वाकांक्षी रोड़मैप: मोदी

Sun Feb 1 , 2026
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वित्त वर्ष 2026-27 के बजट को विकसित भारत की ऊंची उडान का आधार बताते हुए कहा है कि इसमें मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत अभियान को नयी रफ्तार देने के लिए महत्वाकांक्षी रोड़मैप प्रस्तुत किया गया है। उन्होंने कहा कि यह बजट महत्वाकांक्षी […]

You May Like

Play sound