दतिया: इंदरगढ़ नगर के सेवडा रोड पर आरके ट्रेडर्स खाद खाद बीज एवं कीटनाशक की दुकान पर कृषि विभाग राजस्व विभाग एवं खाद्य विभाग की संयुक्त कार्रवाई की गई। निरीक्षण के दौरान एक्सपायरी कीटनाशक दवा बीज एवं यूरिया का अधिक स्टॉक पाए जाने पर दुकान को सील किया गया है।
दतिया कलेक्टर के निर्देश पर सेवड़ा कृषि विस्तार अधिकारी जितेंद्र श्रीवास्तव ने इंदरगढ़ थाने पहुंचकर दुकान संचालक प्रदीप कुमार गुप्ता उर्फ बल्ली गुप्ता पर कीटनाशक अधिनियम एवं विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कराया है।दतिया कलेक्टर स्वापिल वानखेडे ने सख्त निर्देश दिये है कि जिले मे नकली कीटनाशक दवाई एवं नियम विरुद्ध खाद बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
