पांढुरना: जिलेवासियों की सुख समृद्धि की मनोकामना को लेकर शिर्डी के साई मंदिर में विशेष पूजा अर्चना करने एक सैकड़ा साई पदयात्रियों का जत्था शुक्रवार को साई बाबा के पवित्र धाम शिर्डी के लिए रवाना हुआ ।प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी नगर के पारडी मार्ग पर स्थित साई मंदिर की सदगुरु साई भिक्षा झोली पालकी समिति द्वारा आयोजित इस वर्ष पदयात्रा पालकी में 100 साई भक्तगणों द्वारा साईं बाबा के पवित्र धाम शिर्डी तक कि पदयात्रा में जाने के लिए विधिवत पंजीयन किया था.
आज शुक्रवार के दोपहर नगर से शिर्डी के लिए रवाना होने की पूर्व संध्या पर नगर के पारडी मार्ग की साई टेकड़ी मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई थी ।जो नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए नगर के ह्रदय स्थल गुजरी बाजार स्थित साई कुटिया में देर रात पहुचीं, जहा पदयात्रियों द्वारा विश्राम करने के बाद आज शुक्रवार की सुबह काकड़ एव दोपहर में आरती के बाद यह पालकी यात्रा शिर्डी के लिए नगर से रवाना हुई, इन पदयात्रियों को हजारों की संख्या में साई भक्तगणों द्वारा श्री राम मार्केट, जय स्तंभ चौक,तीन शेर, शान्ति निकेतन,शनि मंदिर, तक साथ मे चलकर शिर्डी के लिए रवाना किया ।
समिति के अध्यक्ष तहकीत द्वारा बताया कि यह पदयात्री आगमी 20 दिनों में कुल 650 किलोमीटर का यह पांढुरना से शिर्डी तक का सफर पैदल ही साई बाबा का गुणगान करते हुए तय कर आगामी 20 जनवरी को शिर्डी पहुचकर 21 जनवरी को साई बाबा के मंदिर में विशेष पूजा आरती कर जिलावासियों की सुख समृद्धि के लिए पूजा आरती करेंगे ।
