जिला बदर के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

नवभारत न्यूज

रीवा, 10 फरवरी, जिला बदर के आदेश का उल्लंघन करने पर अमहिया पुलिस ने क्षेत्र के आदतन अपराधी को गिरफ्तार किया. जिसे पूंछताछ के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहा से आरोपी को जेल भेज दिया गया.

थाना प्रभारी अमहिया उनि शिवा अग्रवाल ने बताया कि थाना अमहिया के आदतन अपराधी अशफाक मंसूरी पिता इस्माईल मंसूरी उर्फ राजा मंसूरी उम्र 24 वर्ष निवासी अर्जुन नगर थाना अमहिया को जिला दण्डाधिकारी के द्वारा जिला बदर आदेश प्र0क्र0/105/ जिला बदर/2024 दिनांक 30.04.2024 में जिला रीवा एवं उससे लगी सीमाओं से एक वर्ष कि अवधि हेतु निष्कासित किया गया था. जिसकी काफी दिनों से तलास की जा रही थी. जिसे 09 फरवरी को गिरफ्तार किया गया. उक्त आरोपी के व्दारा जिला दण्डाधिकारी के आदेश का उल्लंघन करना पाया गया. जिस पर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 35/2025 धारा 14 म.प्र. राज्य सुरक्षा अधि 1990 का कायम किया गया है. गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया तो न्यायालय द्वारा न्यायिक अभिरक्षा में केन्द्रीय जेल रीवा भेजा गया है.

Next Post

दो छात्राओं से बस में छेड़खानी का प्रयास, चलती बस से कूदी दोनों छात्राएं घायल, जिला अस्पताल में भर्ती

Mon Feb 10 , 2025
बस जब्त, एफआईआर दर्ज, 4 आरोपित गिरफ्तार…*   नवभारत,न्यूज   दमोह. जिले के तेजगढ़ थाना क्षेत्र के इमलिया चौकी के अधरोटा-टोरी मार्ग के बीच सोमवार सुबह एक बस में बैठकर पेपर देने जा रही दो छात्राओं के साथ छेड़खानी के प्रयास का मामला सामने आया है. घबराई छात्राओं ने पहले […]

You May Like