राशिफल-पंचांग: 25 सितंबर 2026

पंचांग 25 सितम्बर 2026:-

रा.मि. 03 संवत् 2083 भाद्रपद शुक्ल चर्तुदशी भृगुवासरे रात 10/19, शतभिषा नक्षत्रे दिन 11/31, शूल योगे दिन 4/8, गर करणे सू.उ. 6/1, सू.अ. 5/59, चन्द्रचार कुम्भ रातअंत 6/0 से मीन, पर्व- अनन्त चर्तुदशी व्रत, शु.रा. 11,1,2,5,6,8 अ.रा. 12,3,4,7,9,10 शुभांक- 4,6,0.

———————————————————

आज जिनका जन्म दिन है- शुक्रवार 25 सितम्बर 2026
उनका आगामी वर्ष–
वर्ष के प्रारंभ में विचार विमर्श होगा. व्यक्तिगत संबंधों में कार्य की अधिकता रहेगी. वर्ष केमध्य में शारीरिक कष्ट और मानसिक चिन्ता रहेगी. स्वजनों से मतभेद होगा. पारिवारिक परेशानियों में वृद्धि होगी. वर्ष के अन्त में मित्रों के सहयोग से सामाजिक प्रतिष्ठा मेंवृद्धि होगी.

मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को आर्थिक लाभ होगा. वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को नई योजनाओं में विचार विमर्श होगा.कर्क राशि के व्यक्तियों को संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी. मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को पारिवारिक परेशानियों मेंवृद्धि होगी. मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को मांागलिक कार्यो में खर्च होगा. ंिसंह राशि के व्यक्तियों को यात्रा में सतर्कता बांछनीय. धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को यथेष्ठ सतर्कता रखना हितकर रहेगा, परिश्रम अधिक होगा.

———————————————————

आज का भविष्य: शुक्रवार 25 सितम्बर 2026
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिये बालक का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. बालक सुन्दर सुशील मिलनसार होगा. बाग बगीचों भूमि भवन मकानआदि का अच्छा सुख प्राप्त करेगा. कृषि एवं व्यवसाय दोनों क्षेत्रों में उन्नति करेगा. योजनाबद्ध तरीके से काम करेगा. न्यायप्रिय होगा.

———————————————————

मेष- अधिकार के क्षेत्र में वृद्धि होगी. नवीन योजनाओं में खर्च अधिक होगा. संतान आदि के कार्य में सफलता, कारोबारी यात्रा होगी.

वृषभ- दूसरों पर अत्याधिक विश्वास करना नुकसानदायक रहेगा. धन प्राप्ति के मार्ग सामने आयेंगे, भावनात्मक संबंधों में मधुरता बढ़ेगी.

मिथुन- भाग्यवर्धक शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. आर्थिक एवं व्यवसायिक क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी. यश मिलेगा.

कर्क- मित्रों एवं निकट संबंधियों का कार्य बनने का योग है. स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी. तीखी बातें करने से अपनों को नाराज कर लेंगे.

सिंह- उदर एवं विकार, रक्त विकार आदि से पीड़ा हो सकती है. सोच विचार कर निर्णय लेना हितकर रहेगा. कानूनी मामलों में धैर्य से काम लें.

कन्या- कोर्ट कचहरी आदि से संबंधित कार्य बनने का योग है. स्वास्थ्य चिन्ता रह सकती है. धार्मिक आयोजनों में शामिल होने से खुशी होगी.

तुला– पारिवारिक जीवन में सुख एवं आनन्द रहेगा. पद की प्राप्ति होगी. अधिकारियों से मेल तरक्की में सहायक होगा. साहसिक प्रयासों में यश मिलेगा.

वृश्चिक– नये संबंधों में लाभ होगा. स्वास्थ्य में सुधार होगा, प्रिय संदेश प्राप्त होगा. आजीविका के संबंधों में सफलता मिलेगी.

धनु– कोर्ट कचहरी आदि के कार्यो में सफलता प्राप्त होगी. अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा. यात्रा आदि में उठाईगीरों से सावधानी रखें.

मकर– अचानक खर्च आ सकता है. पारिवारिक विवाद से पीड़ा होगी. दूर गये मित्र के संबंध में शुभ समाचार मिल सकता है. मान सम्मान बढ़ेगा.

कुम्भ- नवीन मित्रों का समागम होगा महत्वपूर्ण कार्यो पर विचार होगा. व्ययभार की अधिकता रह सकती है. मान सम्मान में वृद्धि होगी.

मीन- राजनैतिक क्षेत्र में विस्तार होगा. नौकर चाकरों तथा सहयोगियों का सहयोग प्राप्त होगा. निजी दायित्वों की पूर्ति होगी. व्यर्थ के विवादों से बचें.

———————————————————

व्यापार-भविष्य:

भाद्रपद शुक्ल चर्तुदशी को शतभिषा नक्षत्र के प्रभाव से चना, गुड़, खांड, गेहॅू, सरसों, तिल,तेल, अलसी, अरंडी, के भाव में मंदी होगी. पिपरमेंट के भाव में तेजी का रूख रहेगा. जौ, गेहॅू, चना, केभाव में मंदी होकर तेजी का योग है. भाग्यांक 1476 है.

———————————————————

Next Post

शिक्षा का दबाव कहीं जीवन पर भारी न पड़े

Fri Sep 25 , 2026
आईआईटी बॉम्बे में 22 वर्षीय छात्र साहिल वाकोड़े की मौत ने देश की उच्च शिक्षा व्यवस्था के सामने एक ऐसा सवाल खड़ा किया है, जिससे बचना संभव नहीं है. एक प्रतिभाशाली युवा की जिंदगी का इस तरह असमय समाप्त हो जाना केवल एक परिवार की त्रासदी नहीं, बल्कि उस व्यवस्था […]

You May Like