प्री-प्रायमरी से कक्षा 5वीं तक के लिए अवकाश घोषित

सीधी। जिले में तापमान वृद्धि होने के कारण संस्थाओं में अध्ययनरत छात्र/छात्राओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए कार्यालयीन आदेश क्र./शिक्षा/ ग्रीष्मकाल/2026/85 दिनांक 18 अप्रैल 2026 के द्वारा सीधी जिले में संचालित शासकीय/अशासकीय/आईसीएसई / सीबीएसई / माध्यमिक शिक्षा मंडल/अनुदान प्राप्त एवं अन्य मान्यता प्राप्त समस्त विद्यालयों में अध्यापन का समय प्रातः 7.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक नियत किया गया है । अब जिले में तापमान में लगातार वृद्धि होने के कारण अध्ययनरत छात्र/छात्राओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए प्री-प्रायमरी से कक्षा 5वीं तक के विद्यार्थियों के लिए दिनांक 27 अप्रैल 2026 से दिनांक 30 अप्रैल 2026 तक के लिए अवकाश घोषित किया जाता है। इस दौरान शिक्षक ऑनलाइन माध्यम से विद्यार्थियों के अध्यापन की निरन्तरता सुनिश्चित करेंगे। कक्षा 6वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के अध्यापन का समय सुबह 7.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक यथावत रहेगा। शिक्षक विद्यालय में उपस्थित रहकर कार्यालयीन कार्य संपादित करेंगे। शासन द्वारा पूर्व से निर्धारित परीक्षा आदि आवश्यक कार्यक्रम यथावत समय-सारिणी अनुसार संचालित रहेंगे। यह आदेश दिनांक 27 अप्रैल 2026 से प्रभावशील होगा। कलेक्टर के अनुमोदन पर आदेश जारी किया गया है।

Next Post

प्रोजेक्ट चीता की बड़ी सफलता-कूनो में 57 हुये चीते

Sun Apr 26 , 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश का कूनो नेशनल पार्क अब चीतों का केवल आश्रय स्थल नहीं रहा, बल्कि एक सफल चीता प्रजनन केन्द्र के रूप में दुनिया भर में अलग पहचान बना चुका है। नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से लाए गए चीते यहां की जलवायु और पारिस्थितिकी तंत्र में पूरी तरह से रच […]

You May Like