
छिंदवाड़ा।कलेक्टर महोदय हरेन्द्र नारायण की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागृह में किया गया, जिसमें स्वास्थ्य विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के समस्त राष्ट्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने एएनसी रजिस्ट्रेशन की प्रगति कम होने के कारण महिला बाल विकास अधिकारी एवं बी.एम.ओ के संयुक्त बैठक कर ए.एन.सी बढाने को निर्देश दिए एवं प्रति माह डीसीएम आशा कार्यकर्ता 9 बैठक करने निर्देश दिये मोडरेड एनीमिया,सीवियर एनीमिया का आईडीफिकेशन बढाने हेतु निर्देश दिए l टीकाकरण सेशन समय पर करने निर्देश दिएl एनआरसी में साफ सफाई और बच्चो को मिलने वाले पोषण आहार एवं अन्य व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को निर्देश दिये आशा कार्यकर्ताओ द्वारा किये एचबीएनसी कार्य एवं फोटोग्राफ्स बीसीएम को डाटाबेस रखने निर्देश दिए एनसीडी कार्यक्रम में कम प्रगति होने के कारण अगले माह तक बढ़ाने को निर्देश दिए गए ई संजीवनी के माध्यम जिन स्वास्थ्य संस्थाओ के मेडिकल ऑफिसर के द्वारा कार्य कम किया गया है उन्हें सी एम एच ओ के माध्यम से संपर्क कर कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए स्नेक बाईट के मरीजो का जिले में त्वरित इलाज हुए हैं जिस पर कलेक्टर महोदय ने आगे भी इसी प्रकार के कार्य करने का निर्देश दिया गया जिन ब्लॉक में मलेरिया के मरीज बढ़ रहे है उन ब्लॉक में मलेरिया से बचाव का प्रचार प्रसार और मच्छरदानी के प्रयोग अनिवार्य करने के निर्देश दिए गए ! कलेक्टर महोदय द्वारा अन्य कार्यक्रमों – आरबीएसके कार्यक्रम, क्षय उन्मूलन कार्यक्रम, 100 दिवसीय निक्षय शिविर, एस.एन.सी.यू., एनसीडी कार्यक्रम एवं अन्य राष्ट्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा की गई तथा जिन विकासखण्डो में राष्ट्रीय कार्यक्रमों की कम उपलब्धि पाई गई हैं, उन्हें कार्य में शीघ्र सुधार करते हुये लक्ष्य के अनुरूप शतप्रतिषत उपलब्धि प्राप्त करने के निर्देश दिए गए।
