एक घंटे हुई तेज बारिश से लोगो के घरों के अंदर घुसा पानी

रीवा:मानसून सक्रिय होने के साथ झमाझम बारिश का दौर शुरू है. बारिश का इंतजार कर रहे किसानो के चेहरे जहा खिल गये है और खेतो में धान का रोपा लगने लगा है. वही शुक्रवार की शाम एक घंटे तक हुई तेज बारिश से लोगो के घरो के अंदर पानी घुस गया. नगर निगम की सफाई व्यवस्था की पोल खुल गई.नालियों की सफाई का दावा किया जा रहा था लेकिन पानी निकासी न होने के कारण सडक़ो पर जहा घुठने तक पानी भरा रहा. वही मोहल्लो में लोगो के घरों के अंदर पानी पहुंच गया. एक घंटे की झमाझम बारिश से शहर पानी-पानी हो गया. गौरतलब है कि गुरूवार की रात रूक-रूक कर बारिश होती रही.

दूसरे दिन शुक्रवार को दिन भर बारिश नही हुई और शाम 6 बजे से लेकर 7 बजे तक तेज बारिश शहर में हुई. पानी इतना तेज था कि एक घंटे के अंदर कई जगह घुठने तक पानी भर गया और मोहल्लों में लोगो के घरों के अंदर घुस गया. हाउसिंग बोर्ड चिरहुला कालेनी में लोगो के घरों के अंदर पानी घुसा. इसी तरह नेहरू नगर, संजय नगर, बांसघाट, घोघर, तिलक नगर, तुलसी नगर, रतहरा बस्ती में भी नालियों के ऊपर से पानी बह रहा था और सीधे लोगो के घरों के अंदर चला गया. जल निकासी की व्यवस्था मोहल्लों में न होने के कारण एक घंटे की बारिश से ही हाहाकार मच गया. हालाकि नगर निगम बाढ़ निंयत्रण कक्ष से जेसीबी मशीन एवं कर्मचारी रवाना हुए और कई जगह पानी निकासी की व्यवस्था बनाई गई. शुक्रवार को सबसे ज्यादा गुढ़ में 25 मिली मीटर वर्षा हुई, जबकि सबसे कम जवा और मनगवां में वर्षा दर्ज की गई. शाम से शुरू हुई बारिश देर रात तक जारी रही.
जिले में अब तक 88.8 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज
रीवा जिले में एक जून से 10 जुलाई तक 88.8 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है. इस अवधि में तहसील हुजूर में 105.3 मिली मीटर, रायपुर कर्चुलियान में 88.5 मिली मीटर, गुढ़ में 177 मिली मीटर, सिरमौर में 69.2 मिली मीटर, त्योंथर में 20 मिली मीटर, सेमरिया में 121 मिली मीटर, मनगवां में 85 मिली मीटर तथा तहसील जवा में 84 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई. गत वर्ष इसी अवधि में 171.6 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी. जिले में 10 जुलाई को 11.5 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है. इस संबंध में तहसीलदार भू संसाधन प्रबंधन महेन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि 10 जुलाई को तहसील हुजूर में 16 मिली मीटर, रायपुर कर्चुलियान में 12 मिली मीटर, गुढ़ में 25 मिली मीटर, सिरमौर में 12 मिली मीटर, सेमरिया में 17 मिली मीटर, तहसील जवा में 4 मिली मीटर, मनगवां में 5 मिली मीटर तथा तहसील त्योंथर में 1 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई

Next Post

पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को मशहद में दी गई अंतिम विदाई, ईरान ने खामेनेई की मौत के लिए ट्रंप को ठहराया जिम्मेदार

Sat Jul 11 , 2026
तेहरान, ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को गुरुवार को मशहद स्थित इमाम रजा दरगाह में पूरे राजकीय सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक किया गया। इस भावुक अवसर पर उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए हजारों की संख्या में समर्थक उमड़ पड़े। भारी भीड़ के कारण शव को हवाई मार्ग […]

You May Like