चेतन नाथ के नशा नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, गांजा तस्करी में साथी अंकित गिरफ्तार

इंदौर:गांजा और एमडी ड्रग्स तस्करी के मामले में गिरफ्तार कुख्यात बदमाश चेतन नाथ के एक और साथी को द्वारकापुरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी अंकित यादव चेतन के साथ मिलकर नशे के कारोबार में शामिल था. करीब एक माह से उसकी तलाश कर रही पुलिस ने बुधवार को उसे पकड़ लिया. मामले में अब भी दो आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है.

कुछ समय पहले द्वारकापुरी पुलिस ने चेतन नाथ को 8 किलो गांजा, एमडी ड्रग्स और 19 लाख रुपए नकद के साथ गिरफ्तार किया था. पूछताछ में उसने अपने साथियों के नाम बताए थे, जिनमें बालदा कॉलोनी निवासी अंकित पुत्र अशोक यादव भी शामिल था. पुलिस ने जांच के बाद अंकित को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में उससे चेतन नाथ के साथ नशे के कारोबार और अन्य गतिविधियों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है.

अंकित के खिलाफ पहले से 10 अपराध दर्ज हैं, जिनमें नशे से जुड़े मामले, मारपीट सहित अन्य अपराध शामिल हैं. जांच में यह भी सामने आया है कि चेतन नाथ का परिवार पहले से आपराधिक गतिविधियों से जुड़ा रहा है. उसकी बहन सीमा नाथ पर आबकारी और एमडी ड्रग्स तस्करी के कई मामले दर्ज हैं. कुछ माह पहले क्राइम ब्रांच ने उसे गांजा और 45 लाख रुपए नकद के साथ गिरफ्तार किया था. वहीं, चेतन के जीजा महेश टोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य गंभीर अपराध दर्ज हैं. पुलिस अब चेतन नाथ के बताए अन्य दो साथियों की तलाश कर रही है. इसके लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है.

आरोपी के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की भी जानकारी सामने आई है. मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और नशे के नेटवर्क से जुड़े लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है.

थाना प्रभारी द्वारकापुरी, मनीष मिश्रा

Next Post

चोरी की शंका में दो युवकों को रस्सी से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने लिया हिरासत में

Thu Jul 30 , 2026
इंदौर:चोरी की शंका में दो युवकों को पकड़कर रस्सी से बांधने और डंडों से पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. घटना गायत्री नगर क्षेत्र की बताई जा रही है. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है.गायत्री […]

You May Like