अफगानिस्तान ने भारत को दी 157 रन की चुनौती

नयी दिल्ली, 13 सितम्बर (वार्ता) अज़मतउल्लाह ओमरज़ाई (नाबाद 64) के अर्धशतक और मोहम्मद नबी (33) की उपयोगी पारी से अफगानिस्तान ने भारत के खिलाफ यहाँ अरुण जेटली स्टेडियम में रविवार को पहले टी 20 में आठ विकेट पर 156 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बना लिया।

भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। अफगानिस्तान ने 43 रन तक अपने पांच विकेट गंवा दिए। तब लग रहा था कि अफ़ग़ानिस्तान 100 का आंकड़ा भी नहीं छू पाएगा लेकिन फिर ओमरज़ाई और नबी के बीच छठे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी हुई और अंतिम छह ओवर में अफ़ग़ानिस्तान ने 61 रन बटोर लिए और अंत में 156 का स्कोर खड़ा कर लिया। नबी के साथ 83 रनों की साझेदारी करने के अलावा ओमरज़ाई ने 64 रनों की नाबाद पारी भी खेली।

अफ़गानिस्तान ने शानदार वापसी करते हुए मौजूदा वर्ल्ड टी20 चैंपियन के ख़िलाफ़ एक सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। भारत को शुरुआती सफलता तब मिली जब जसप्रीत बुमराह ने पहले ही ओवर में रहमानुल्लाह गुरबाज़ को स्लिप में कैच आउट करा दिया। इस शुरुआती झटके के बाद, इब्राहिम ज़दरान और सेदिकुल्लाह अटल ने एक मज़बूत साझेदारी की, लेकिन दोनों के बीच तालमेल की कमी के कारण ज़दरान रन-आउट हो गए। इसके बाद अफ़गानिस्तान की पारी लड़खड़ा गई और शुरुआती 10 ओवरों में ही उनके मुख्य बल्लेबाज़ पवेलियन लौट गए, जिससे टीम का स्कोर 43/5 हो गया।

ऐसे समय ओमरजई ने 44 गेंदों में चार चौकों और चार छक्कों की मदद से नाबाद 64 रन की बेहतरीन पारी खेली। नबी ने 27 गेंदों पर 33 रन में दो चौके और दो छक्के लगाए। पारी के आखिरी ओवर में अफगानिस्तान ने 21 रन बटोरे। ओमरजई ने शिवम दुबे के इस ओवर में दो छक्के और मुजीब उर रहमान ने दो चौके मारे। भारत की तरफ से अर्शदीप सिंह 19 रन पर तीन विकेट लेकर सबसे सफल रहे।

 

 

 

Next Post

मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा समर्थ रामदास के 'निःस्वार्थ सेवा' के आदर्श का प्रतीक : शाह

Sun Sep 13 , 2026
मुंबई, 13 सितंबर (वार्ता) गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 25 वर्ष की जनसेवा की सराहना करते हुए कहा कि उनका कार्य 17वीं सदी के महान संत समर्थ रामदास के ‘निःस्वार्थ सेवा’ के आदर्श को दर्शाता है। श्री शाह ने यहां भारतीय जनता पार्टी की […]

You May Like