राशिफल-पंचांग: 06 नवंबर 2026

पंचांग 06 नवम्बर 2026:-

रा.मि. 15 संवत् 2083 कार्तिक कृष्ण द्वादशी भृगुवासरे दिन 11/7, हस्त नक्षत्रे रातअंत 5/43, वैधृति योगे प्रात: 7/32, तदुपरि विष्कुम्भ योगे रातअंत 5/57, तैतिल करणे सू.उ. 6/31, सू.अ. 5/29, चन्द्रचार कन्या, पर्व- प्रदोष व्रत, धनतेरस, शु.रा. 6,8,9,12,1,4 अ.रा. 7,10,11,2,3,5 शुभांक- 8,0,5.

——————————————————————-

आज जिनका जन्म दिन है- शुक्रवार 06 नवम्बर 2026
उनका आगामी वर्ष:
वर्ष के प्रारंभ में व्यवसाय में सुधार होगा. पुरानी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा. वर्ष के मध्य में मित्रों व भाईयों के सहयोग से कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी. दाम्पत्य जीवन सुखमय बना रहेगा. लाभ होगा, पर नहीं के बराबर. वर्ष के अन्त मेंं विवादित राजनीति का सामना करना पडेगा. मित्र से तनाव रहेगा. व्यापार में परिश्रम एवं व्यस्तता रहेगी.

मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को व्यवसाय में सुधार होगा. वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को मित्र व भाईयों के सहयोग से कार्य क्षेत्र में वृद्धि होगी. कर्क राशि के व्यक्तियों को व्यापार में परिश्रम की अधिकता रहेगी. मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को पुरानी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा. मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों का स्वास्थ्य परिवर्तन होगा. विवादित राजनीति का सामना करना होगा. धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को दाम्पत्य जीवन में आनन्दमय वातावरण रहेगा.

——————————————————————-

आज का भविष्य- शुक्रवार 06 नवम्बर 2026
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक गौरवर्ण का दुबला पतला, माता पिता का आदर करने वाला होगा. नौकरी एवं व्यवसाय दोनों में अच्छी तरह तरक्की करेगा, गणित एवं विज्ञान के क्षेत्र में अच्छी उन्नति होगी, अपने कार्य में दूसरों का हस्तक्षेप पसंद नहीं करेगा.

——————————————————————-

मेष- निजी कार्य को टालने से समस्या बढ़ेगी, झगड़ों से परेशान होकर काम छोडऩे का मन बनेगा, कार्यसिद्धि के लिये दौड़धूप करना होगी, मित्रों का सहयोग मिलेगा.

वृषभ- कैरियर की सफलता के लिये सही समय का इंजतार करें, धार्मिक कार्यो पर रूचि रहेगी, शारीरिक कष्ट से छुटकारा मिलेगा, पुराना पैसा प्राप्त होगा.

मिथुन- टालमटोल के चलते कामकाज में परेशानी होगी, बुजुर्गो का दिशा निर्देश लाभकारी रहेगा,सावधानी रखकर कार्य करें,हितकर रहेगा, लापरवाही करने पर नुकसान होगा.

कर्क- मांगलिक कार्य संभव है, कार्यक्षेत्र में अपमान हो सकता है, संतान पक्ष को सफलता मिलेगी, सहयोग लाभकारी रहेगा, सामाजिक कार्यो में लगाव रहेगा.

सिंह- कामकाज के सिलसिले में यात्रा हो सकती है, वैभव विलासिता के कार्यो में खर्च होगा, बिगड़े कार्यो में सुधार होगा, रोजगार के कार्यो में वृद्धि होगी.

कन्या- मित्रों के साथ मौजमस्ती में समय व्यतीत होगा, आकस्मिक लाभ संभव है, मानसिक शांति मिलेगी, शादी विवाह के कार्यो में सफलता का योग है.

तुला- नजदीकी लोगों के कारण भागदौड़ बढ़ सकती है, आप जोखिम उठाने के लिये तैयार रहेंगे, आय के साधनों में वृद्धि होगी, रोजगार आदि की प्राप्ति होगी.

वृश्चिक- आप जैसा चाहेंगे, वैसा हो पाना मुश्किल है, विरोधी वर्ग प्रबल होगा, भागदौड़ अधिक करनी होगी. अनावश्यक विवादों को टालना हितकर रहेगा.

धनु- घरेलू आयोजन में बढ़ चढक़र हिस्सा लेंगे, पुराने पेंडिंग कार्य पूरे होंगे, माता पिता की आशाओं की पूर्ति होगी, व्यापार की स्थिति संतोषजनक रहेगी.

मकर- कानूनी मामले आपसी बातचीत से सुलझेंगे, कामकाज में परिवार का अच्छा सहयोग रहेगा, समय को देखकर कार्य करें, अधिनस्थ लोगों का विरोध बढ़ सकता है.

कुम्भ- बड़ी जिम्मेदारी पूरी होने से प्रसन्नता होगी, पुराना कर्ज चुकता होने की संभावना है, शुभ समाचार मिलेगा, कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी, वाणी प्रभावशाली रहेगी.

मीन- नए सौदे लाभकारी रहेंगे, दौड़धूप से रूका कार्य अच्छी तरह बन जायेगा, भूमि भवन संबंधी मामलों में विजय मिलेगी, वाहन का सुख मिलेगा.

——————————————————————-

व्यापार भविष्य:

कार्तिक कृष्ण द्वादशी को हस्त नक्षत्र के प्रभाव से सोना, चांदी, के भाव में मंदी की चाल चलेगी, तिल, सरसों, जौ, गुड़, खांड़, चना आदि में मंदी होकर अचानक तेजी होगी. भाग्यांक 3695 है.

——————————————————————-

Next Post

होर्मुज से राहत, ऊर्जा सुरक्षा को संबल

Fri Nov 6 , 2026
पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच ईरान ने भारतीय जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की छूट देकर भारत को बड़ी राहत दी है. करीब आठ महीने से इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग पर लगी पाबंदियों के बाद भारतीय जहाजों को निर्बाध आवाजाही की अनुमति मिलना देश की ऊर्जा सुरक्षा […]

You May Like