पन्ना नाके पर हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत

छतरपुर।शहर के पन्ना नाके पर रविवार सुबह एक सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान कुसुम कुशवाहा, निवासी पठापुर रोड, के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 7:30 बजे कुसुम कुशवाहा ई-रिक्शा से पन्ना नाके की ओर जा रही थीं। तभी अचानक एक अज्ञात वाहन ने रिक्शा को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ई-रिक्शा पलट गया और महिला के सिर में गंभीर चोटें आईं।

घायल महिला को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुँची और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश कर रही है।

इस घटना से मृतका के परिवार में मातम का माहौल है।

Next Post

कामदार बने कैट के प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी 

Sun Sep 7 , 2025
सीधी। कनफेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के मध्य प्रदेश जनरल सेकेट्री राजीव खंडेलवाल ने सीधी जिले के प्रतिष्ठित व्यवसायी कमल कामदार को कैट का प्रदेश मंत्री एवं सीधी जिले का प्रभारी भी नियुक्त किया है। जारी नियुक्ति पत्र में कमल कामदार को हार्दिक बधाई देते हुए कहा गया है […]

You May Like