बुरहानपुर में चाइनीज मांझे से युवक का गला कटा

नवभारत न्यूज,

ईच्छापुर। बुरहानपुर में चाइनीज मांझे से बोरसल गांव के रहने वाले दीपक इंगले का गला कट गया। घटना गुरुवार को उस समय हुईए जब दीपक अपने मामा के घर लोनी से बाइक से वापस लौट रहे थे। एक अस्पताल के पास अचानक मांझा उनके गले में फंस गयाए जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवक को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के बाद उनकी हालत स्थिर है। दीपक ने कहा कि प्रशासन को चाइनीज मांझे पर पूर्ण प्रतिबंध लगाना चाहिए।

मांझा बेचने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी:-जिला प्रशासन ने पहले से ही चाइनीज मांझे पर प्रतिबंध लगा रखा है और इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई भी कर रहा है। 3 दिन पहले कोतवाली और इसके बाद गणपति नाका थाना पुलिस ने मांझा बेचने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। शहर में धारा 144 के तहत कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई थी। इसके बावजूद कुछ लोग चाइनीज मांझे का उपयोग कर रहे हैंए जिससे आम नागरिकों की जान को खतरा बना हुआ है।

Next Post

कांग्रेस ने की मुफ्त बिजली योजना और ‘महंगाई मुक्ति योजना’ की घोषणा

Thu Jan 16 , 2025
नयी दिल्ली, 16 जनवरी (वार्ता) कांग्रेस ने गुरुवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर दो गारंटियों की घोषणा की, जिनमें पहली गारंटी ‘मुफ्त बिजली योजना’ और दूसरी गारंटी ‘महंगाई मुक्ति योजना’ है। कांग्रेस ने मुफ्त बिजली योजना के तहत दिल्लीवासियों को 300 यूनिट बिजली मुफ्त में देने का वादा किया […]

You May Like