Raksha Bandhan Ghevar: राखी के त्योहार पर बनाएं परफेक्ट घेवर, आसान रेसिपी से हर कोई करेगा तारीफ

मुंबई, रक्षाबंधन का त्योहार घेवर के बिना अधूरा माना जाता है। अगर आप इस बार घर पर ही स्वादिष्ट और कुरकुरा घेवर बनाना चाहती हैं, तो आसान रेसिपी और जरूरी टिप्स यहां जानें।

रक्षाबंधन आने में अब बस कुछ दिन ही बाकी है। ऐसे में तरह-तरह की मिठाइयों और रंग-बिरंगी राखियों से बाजार सज चुके हैं। लोग कपड़ों से लेकर स्वीट्स तक की खरीदारी जमकर कर रहे हैं। सावन और रक्षाबंधन का त्योहार बिना घेवर की मिठास के बिल्कुल अधूरा लगता है।

राजस्थान की यह पारम्परिक मिठाई अब देशभर में त्योहारों की शान बन चुकी है। बाज़ार में मिलने वाले घेवर में अक्सर मिलावट का डर रहता है, लेकिन थोड़ी सी सावधानी और सही माप के साथ आप इसे आसानी से घर पर एकदम हलवाई जैसा जालीदार और क्रिस्पी बना सकते हैं। यहां हम आपके लिए घेवर की सिंपल रेसिपी लेकर आए हैं। फटाफट नोट करें रेसिपी।

घेवर बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए?
1.5 कप मैदा
4 चम्मच देसी घी (बर्फ के टुकड़ों के साथ फेंटने के लिए)
1/2 कप ठंडा दूध
3 से 4 कप एकदम ठंडा पानी
1 चम्मच बेसन
1 चम्मच नींबू का रस
तलने के लिए घी या तेल

चाशनी के लिए
1.5 कप चीनी, 1 कप पानी
1/4 छोटा चम्मच इलायची पाउडर

कुछ धागे केसर
रबड़ी और सजावट के लिए
1 लीटर फुल क्रीम दूध
2 चम्मच चीनी
कटे हुए काजू-पिस्ता-बादाम
चांदी का वर्क

कैसे बनाएं घर पर घेवर?
घेवर बनाने के लिए एक बर्तन में 4 चम्मच घी डालें और उसमें 4-5 बर्फ के टुकड़े डालकर हाथ से तब तक फेंटें जब तक घी मक्खन की तरह सफेद और सॉफ्ट न हो जाए।

अब इसमें मैदा और बेसन थोड़ा-थोड़ा करके मिलाएं। फिर ठंडा दूध और चिल्ड पानी डालते हुए एक बहुत पतला घोल तैयार करें। अंत में नींबू का रस मिलाएं।

फिर किसी एक गहरे और भारी तले वाले पतिले में आधा पतीला घी या तेल गरम करें। घी तेज गरम होना चाहिए।

अब बहुत पतली धार बनाते हुए बीचों-बीच 1-1 चम्मच घोल डालें। झाग शांत होने पर बीच में बेलन की मदद से जगह बनाएं और फिर घोल डालें। यह प्रक्रिया 10-15 बार दोहराएं। जब किनारे सुनहरे हो जाएं, तो सिलाई या पतली डंडी की मदद से घेवर बाहर निकालें।

पानी और चीनी को उबालकर 1 तार की चाशनी बनाएं। घेवर के ऊपर गुनगुनी चाशनी डालें। फिर दूध को गाढ़ा करके बनाई गई रबड़ी की परत फैलाएं और ऊपर से ड्राई फ्रूट्स व चांदी के वर्क से सजाएं। फिर इसे मेहमानों को सर्व करें।

 

Next Post

Raksha Bandhan Special: राखी पर घर पर बनाएं बालूशाही, भाई को खिलाएं अपने हाथों की मिठास

Fri Aug 28 , 2026
मुंबई, रक्षाबंधन पर इस बार भाई को बाजार की मिठाई नहीं, घर पर बनाएं स्वादिष्ट बालूशाही खिलाएं। जानें इस पारंपरिक मिठाई को बनाने का आसान सा तरीका और कुछ खास टिप्स। रक्षाबंधन पर भाई को अपने हाथों से घर की बनी मिठाई खिलाने का अपना अलग ही आनंद है। अगर इस […]

You May Like