जबलपुर: अधारताल थाना अंतर्गत पासी मोहल्ला में चोरों ने एक सूने मकान का ताला तोडक़र डेढ़ तोला सोना, 38 तोला चांदी समेत 75 हजार रुपये नकद पर हाथ साफ कर दिया। घटना के समय पीडि़त परिवार अपने पैतृक गांव हटा गया हुआ था। मंगलवार को पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पासी मोहल्ला गणेश चौक, कटरा निवासी शान मोहम्मद मस्जिदों में बच्चों को पढ़ाने का कार्य करते हैं, 28 मार्च को सुबह करीब 9 बजे अपने घर में ताला लगाकर सपरिवार जिला दमोह के हटा स्थित अपने पुराने घर गए थे। 29 मार्च की रात करीब 10 बजे उनके पड़ोसी कुतुबुद्दीन ने फोन पर सूचना दी कि उनके घर का दरवाजा खुला है और ताला टूटा हुआ पड़ा है।
पीडि़त शान मोहम्मद ने बताया कि सूचना मिलने के बाद उन्होंने अपने चचेरे भाई शहजाद को नया ताला लगाने के लिए भेजा। जब वे स्वयं 30 मार्च की सुबह करीब 11 बजे घर पहुंचे, तो देखा कि पुराना ताला नाली में टूटा पड़ा था। घर के भीतर सारा सामान अस्त-व्यस्त था और गोदरेज अलमारी के लॉकर टूटे हुए थे। चोरों ने अलमारी में रखा सोना का लगभग डेढ़ तोले का एक हार, 26 तोला और 12 तोले की दो जोड़ी पायल कुल 38 तोला, 5 चांदी के सिक्के, चांदी की अंगूठी और एक कमर का सेट समेत नकदी करीब 75,000 रुपये नगद पार हाथ साफ कर दिया। मंगलवार को पुलिस ने रिपोर्ट पर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया । पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।
भेड़ाघाट में भी हुई चोरी
भेड़ाघाट थाना अंतर्गत आमाहिनौता में चोरों ने एक सूने मकान को अपना निशाना बनाया है। घर का अज्ञात चोरों ने ताला तोडक़र नगदी और घरेलू सामान पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस के मुताबिक आमाहिनौता निवासी मीनाक्षी तिवारी बीती 28 मार्च को दोपहर करीब 12 बजे तिलवारा स्थित अपनी मां के घर गई हुई थीं। जब वह 30 मार्च की शाम करीब 7:30 बजे वापस लौटीं, तो घर का मंजर देखकर दंग रह गईं। घर का मुख्य ताला तो लगा था, लेकिन पास की खिडक़ी टूटी हुई थी। घर के अंदर प्रवेश किया, तो देखा कि सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। अज्ञात चोरों ने अलमारी का ताला तोडक़र उसमें रखे 5,000 रुपये नगद, एलसीडी टीवी, 2 गैस सिलेंडर समेत अन्य सामान गायब था :
