जबलपुर: सेवानिवृत्त हुये 9 अधिकारियों को मंगलवार शाम 6 बजे पुलिस कन्ट्रोलरूम जबलपुर में भावभीनी विदाई दी गई। जानकारी अनुसार 62 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर कार्यवाहक निरीक्षक लखन चौधरी पुलिस लाईन, हरदयाल सिंह थाना, कार्यवाहक उप निरीक्षक बिनोद दुबे, सहायक उप निरीक्षक बैजनाथ प्रसाद दुबे, शीतला देवी तिवारी, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक कमलेश सिंह ठाकुर, विजय कुमार मन्नेवार,सुरेश कुमार तिवारी, कार्यवाहक प्रधान आरक्षक रामकुमार मिश्रा को पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सूर्यकांत शर्मा, एएसपी यातायात सुश्री अंजना तिवारी एवं रक्षित निरीक्षक जय प्रकाश आर्य की उपस्थिति में सुखद स्वस्थ एवं दीर्घायु की कामना करते हुये स्मृति चिन्ह के साथ साथ अवकाश नगदीकरण, बीमा, पैैंशन, ग्रेज्युटी, के दस्तावेज भेंट करते हुये भावभीनी विदाई दी गयी।
Next Post
मां ने दोस्त को ट्रांसफर किए 3 लाख, विरोध करने पर बेटे, रिश्तेदारों को पीटा
Wed Apr 1 , 2026
जबलपुर: गढ़ा में तीन लाख रूपए ट्रांसफर करने पर उपजे विवाद के बाद मां ने अपने साथियोंं के साथ मिलकर बेटे, और रिश्तेदारों के साथ मारपीट कर दी। तोडफ़ोड़ भी की। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस के मुताबिक गढ़ा निवासी सिद्धांत दुबे की मां तृप्ति दुबे […]

You May Like
-
10 months ago
कलेक्टर ने प्रधानाध्यापक को दिया कारण बताओ नोटिस