रिश्तों को शर्मसार करने वाली करतूत, बहला-फुसलाकर भतीजी को भगा ले गया चाचा

खजुराहो। राजनगर थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां रिश्तों को शर्मसार करते हुए एक चाचा अपनी ही नाबालिग भतीजी को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। घटना 27 मार्च की रात की बताई जा रही है, जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

पीड़िता के पिता ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि आरोपी, जो अचनार का निवासी है, उनकी बेटी को अपने झांसे में लेकर भगा ले गया। वहीं पीड़िता की मां का आरोप है कि आरोपी पहले से ही मोबाइल पर लड़की को धमकाता था और परिवार को जान से मारने की धमकी भी देता था।

पुलिस ने मामले में गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी और नाबालिग की तलाश तेज कर दी गई है और जल्द ही दोनों को बरामद कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

उर्मिल नदी पुल पर ट्रक खराब, रात भर जाम में फंसे सैकड़ों वाहन

Sun Mar 29 , 2026
छतरपुर। जिले में लवकुशनगर को छतरपुर और खजुराहो से जोड़ने वाले प्रमुख मार्ग पर कल देर रात बड़ा यातायात संकट खड़ा हो गया। उर्मिल नदी पर सिंहपुर गांव के पास बने संकरे पुल पर एक ट्रक अचानक खराब होकर बीच रास्ते में फंस गया, जिससे रात करीब 1 बजे से […]

You May Like