पुतिन के सहायक ने की मोदी से बात, मोदी ने कहा पुतिन से मिलने के लिए उत्सुक

नयी दिल्ली 18 नवंबर (वार्ता) रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के अगले महीने भारत यात्रा पर आने से पहले उनके सहायक और रूसी समुद्री बोर्ड के अध्यक्ष निकोलाई पात्रुशेव ने मंगलवार को यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।
इस भेंट के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा,” राष्ट्रपति के सहयोगी और रूस के समुद्री बोर्ड के अध्यक्ष निकोलाई पात्रुशेव का स्वागत करते हुए मुझे प्रसन्नता हुई। हमने समुद्री क्षेत्र में सहयोग पर उपयोगी चर्चा की, जिसमें संपर्क, कौशल विकास, जहाज निर्माण और नीली अर्थव्यवस्था में सहयोग के नए अवसर शामिल थे।”
प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कहा कि वह अगले महीने भारत की यात्रा पर आने वाले श्री पुतिन की मेज़बानी के लिए उत्सुक हैं।

Next Post

अब काशी एक्सप्रेस में मिली बम होने की सूचना 

Tue Nov 18 , 2025
जबलपुर। गोरखपुर से मुंबई के लिए रवाना हुई गाड़ी संख्या 15018 काशी एक्सप्रेस मे मंगलवार को बम होने की सूचना से हड़कंप मच गया। ट्रेन में बम की सूचना मिलते ही जीआरपी, आरपीएफ और स्थानीय पुलिस ने भदोही रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को रोका गया।यहाँ तक की यात्रियों को भी […]

You May Like