अब काशी एक्सप्रेस में मिली बम होने की सूचना 

जबलपुर। गोरखपुर से मुंबई के लिए रवाना हुई गाड़ी संख्या 15018 काशी एक्सप्रेस मे मंगलवार को बम होने की सूचना से हड़कंप मच गया। ट्रेन में बम की सूचना मिलते ही जीआरपी, आरपीएफ और स्थानीय पुलिस ने भदोही रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को रोका गया।यहाँ तक की यात्रियों को भी डिब्बों से उतारा गया। रेल सूत्रो से मिली जानकारी अनुसार रेलवे कंट्रोल रूम को एक लैंडलाइन फोन से कॉल करके बताया गया कि गोरखपुर एलटीटी एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 15018 ट्रेन में बम रखा है कॉल के बाद तुरंत सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट किया गया ट्रेन के भदोही पहुंचते ही यात्रियों को सुरक्षित रूप से उतार लिया गया और सभी को प्लेटफॉर्म पर रोक दिया गया। इसके बाद पुलिस और सुरक्षा बलों ने कोच दर कोच तलाशी ली सुरक्षाकर्मियों ने ट्रेन की बोगियों और शौचालयों और सामान रखने वाले हिस्सों तक की गहन जांच की और घटना के बाद स्टेशन पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया।

Next Post

सीएम डॉ यादव ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अमित शाह से की भेंट, पिपरिया की काष्ठ कलाकृति भेंट की

Tue Nov 18 , 2025
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पिपरिया के काष्ठ कलाकार द्वारा निर्मित आकर्षक कलाकृति अमित शाह को भेंट स्वरूप प्रदान की। भेंट के दौरान दोनों नेताओं के बीच विभिन्न […]

You May Like