मौनी अमावस्या की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने किया चित्रकूट का निरीक्षण

सतना। मौनी अमावस्या के पावन पर्व पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सतना कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने शनिवार को चित्रकूट का निरीक्षण किया। चित्रकूट में 18 जनवरी को होने वाले मुख्य स्नान और मेले की व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के लिए उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सुरक्षा और जन-सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान चित्रकूट में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट देखी और उन्हें समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहें।

Next Post

करंट की चपेट में आने से दो बच्चे झुलसे

Sat Jan 17 , 2026
छिंदवाड़ा। जिले के कुण्डाली कला में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही के कारण शनिवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। घर के पीछे खेत में पतंग देखने गए दो भाई, समर्थ यादव उम्र 12 वर्ष और प्रिंस यादव उम्र15 वर्ष हाई वोल्टेज तारों की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस […]

You May Like

Play sound