भोपाल। मकान के अंदर दुकान, घर के बगल में होटल और आवासीय इलाकों में कमर्शियल कारोबार… अब इस पूरे खेल पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है!
सीलिंग मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा कि अवैध निर्माण और जमीन के गलत इस्तेमाल के पीछे अधिकारियों की मिलीभगत और राजनीतिक हस्तक्षेप की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।
कोर्ट ने यह भी सवाल उठाया कि आखिर घर के बगल में होटल-रेस्टोरेंट बनाने की अनुमति कौन देता है?
साथ ही सभी राज्यों के नगर निगमों और नगरपालिकाओं से 6 जनवरी तक अनुपालन रिपोर्ट मांगी है।
इधर, भोपाल नगर निगम की रिपोर्ट पर रहवासियों ने आपत्ति जताते हुए कोर्ट को गुमराह करने के आरोप लगाए हैं।
अब इस मामले की अगली सुनवाई 6 जनवरी 2027 को होगी। भोपाल के हजारों अवैध निर्माणों और कमर्शियल उपयोग पर आगे क्या कार्रवाई होती है, सबकी नजर सुप्रीम कोर्ट पर है।
