विकेट अच्छा था, इसलिए मैंने खुलकर शॉट्स खेले : सूर्यवंशी

दोहा, 24 नवंबर (वार्ता) अपने तूफानी दोहरे शतक से ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ बने वैभव सूर्यवंशी ने मंगलवार को कहा,”मैं पिछले दो मैचों में अच्छी शुरुआत के बाद आउट हो गया था, इसलिए आज मैं एक लंबी पारी खेलना चाहता था। विकेट अच्छा था, इसलिए मैंने खुलकर शॉट्स खेले।”

सूर्यवंशी ने मैच के बाद कहा, ”अगर पिच गेंदबाजी के लिए मददगार होती, तो मैं गेंद की मेरिट के हिसाब से खेलता, लेकिन आज का विकेट स्ट्रोक खेलने के लिए बहुत बढ़िया था। मैं बस अपने शॉट्स खेलता हूँ और उनके बारे में ज्यादा कुछ नहीं सोचता। मैं अपनी इस पारी से खुश हूँ। मेरे सीनियर्स ने मुझे काफी मदद की है और वे खुलकर अपनी राय देते हैं।

उन्होंने कहा, ”हमारे कोच हमेशा कहते हैं कि गेंद को ध्यान से देखो, फिर आप उसे कहीं भी हिट कर सकते हैं। कोई जश्न नहीं, मैं बस अच्छे फ्लो के साथ खेलना चाहता हूँ और सेमीफाइनल जीतना चाहता हूँ। मुझे हर मैच में दबाव महसूस होता है, लेकिन 4-5 गेंदें खेलने के बाद यह कम हो जाता है।”

 

 

Next Post

हरभजन ने दोहा में भारत-पाक खिलाड़ियों के आचरण को 'शर्मनाक' बताया

Tue Nov 24 , 2026
नयी दिल्ली, 24 नवंबर (वार्ता) दोहा में एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों के बीच हालिया झड़प को “शर्मनाक” बताते हुए भारत के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने मंगलवार को आईसीसी और संबंधित क्रिकेट बोर्डों से हस्तक्षेप करने का आग्रह किया और कहा कि ऐसा […]

You May Like