मिड डे मील में छिपकली मिली

तीन बच्चे बीमार
शहडोल: ब्यौहारी के शासकीय माध्यमिक विद्यालय चरका में मिड डे मील में छिपकली मिली। इसे खाने से तीन बच्चे बीमार हो गए। दरअसल, शनिवार को स्कूल में मध्यान्ह भोजन के दौरान एक छात्रा नेहा सेन की थाली में छिपकली मिली।खाना खाने के बाद कुछ बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। उन्होंने अस्पताल में ही उल्टियां करना शुरू कर दिया। तीन बच्चों को सिविल हॉस्पिटल ब्यौहारी में भर्ती कराया गया।

ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर निशांत सिंह परिहार ने बताया कि भर्ती बच्चों की उम्र 12-13 साल है। अस्पताल पहुंचने पर बच्चों की हालत गंभीर थी। इलाज के बाद अब उनकी हालत बेहतर है। फिलहाल उन्हें निगरानी में रखा गया है। अस्पताल में भर्ती बच्चों में पूनम साहू, नेहा सेन और आशियाना साहू शामिल हैं। नेहा सेन के पिता महेश सेन ने बताया कि अस्पताल पहुंचने पर उनकी बेटी की हालत नाजुक है।

Next Post

न्याय सत्याग्रह को लेकर कांग्रेस ने बनाई रणनीति

Sun Jul 6 , 2025
जबलपुर: 8 जुलाई को अशोकनगर में प्रस्तावित न्याय सत्याग्रह एवं गिरफ्तारी आंदोलन की रणनीति तैयार करने कांग्रेस कार्यालय, बल्देवबाग, जबलपुर में शहर (जिला) कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई। यह आंदोलन मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में आयोजित किया जा रहा है। बैठक में यह संकल्प […]

You May Like

मनोरंजन