नजरें मिलेंगी..लेकिन हटेंगी नहीं’ – ‘लव एंड वॉर’ से विक्की कौशल का फर्स्ट लुक आउट, फुल स्वैग में दिखे एक्टर

मुंबई। संजय लीला भंसाली की अपकमिंग फिल्म ‘लव एंड वॉर’ से विक्की कौशल का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। भंसाली प्रोडक्शन ने सोशल मीडिया पर लुक शेयर करते हुए लिखा – ‘नजरें मिलेंगी, लेकिन हटेंगी नहीं’।

फर्स्ट लुक में विक्की कौशल फुल स्वैग में नजर आ रहे हैं। मुंह में सिगरेट दबाए और लाइटर से जलाते हुए उनका इंटेंस लुक बता रहा है कि किरदार अलग शेड में होगा।

इससे पहले रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के फर्स्ट लुक सामने आ चुके हैं। आलिया के कैबरे लुक और रणबीर के लुक को भी दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था।

विक्की के लुक पर सेलेब्स के रिएक्शन भी आने लगे हैं। आलिया भट्ट और सोनम कपूर ने फायर इमोजी शेयर किए, तो सनी कौशल ने लिखा – अरे भाई..भाई..भाई। फैंस भी कमेंट बॉक्स में फायर इमोजी की बाढ़ ला रहे हैं।

फिल्म ‘हीरामंडी’ के बाद भंसाली की यह बड़ी फिल्म 21 जनवरी 2027 को वर्ल्डवाइड रिलीज होगी।

Next Post

सोनिया-राहुल ने मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि

Sat Sep 26 , 2026
नयी दिल्ली, 26 सितंबर (वार्ता) कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। श्रीमती गांधी ने डॉ. सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उन्हें उनकी बुद्धिमत्ता, विनम्रता […]

You May Like