तेज रफ्तार का कहर: मजदूरों से भरी तूफान घर में घुसी, 3 की मौत, दर्जनों घायल

कुरई- सिवनी जिले के कुरई थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर स्थित पचधार में शुक्रवार तड़के करीब 3 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। डिंडोरी से केरल की ओर मजदूरों को लेकर जा रही तेज रफ्तार तूफान (वाहन क्रमांक CG 07 BC 4335) अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक मकान में जा घुसी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।

कुरई थाना प्रभारी कृपाल साह तेकाम ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। दुर्घटना में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उपचार के दौरान दो अन्य लोगों ने भी दम तोड़ दिया।

पुलिस के अनुसार, वाहन में करीब 30 मजदूर सवार थे। हादसे में कई लोग घायल हुए हैं, जिनका उपचार जारी है। मृतकों में एक की पहचान नरेंद्र पिता जित्तु सोनवाने, निवासी पद्धिकोंना, थाना घोघरी, जिला मंडला के रूप में हुई है। जिला अस्पताल में दम तोड़ने वाले दो अन्य मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।

प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और वाहन के अनियंत्रित होने को हादसे का कारण माना जा रहा है। कुरई पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Next Post

आतंक का पर्याय बने बाघ का हुआ रेस्क्यू

Fri Jun 26 , 2026
उमरिया। जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पनपथा बफर परिक्षेत्र में पिछले कई दिनों से आतंक का पर्याय बने नर बाघ का आखिरकार सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर लिया गया है। गुरुवार सुबह एक और ग्रामीण की मौत के बाद विभाग ने विशेष अभियान चलाकर पलझा उत्तर बीट के कक्ष क्रमांक आरएफ-604 […]

You May Like