शिवपुरी: थीम रोड स्थित राम स्टील के पीछे निर्माणाधीन इमारत में एक मजदूर की गिरकर मौत हो गई। मृतक की पहचान ग्वालियर जिले के किला गेट थाना क्षेत्र निवासी 30 वर्षीय नरेन्द्र उर्फ बट्टन राय के रूप में हुई है। वह इमारत में पुट्टी का काम कर रहा था और वहीं ठहरा हुआ था।
पुलिस के अनुसार नरेन्द्र सीढ़ियों से नीचे उतरने का प्रयास कर रहा था, तभी उसका संतुलन बिगड़ गया और वह ऊंचाई से नीचे गिर गया। हादसे के तुरंत बाद साथियों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
