मोबाइल दुकान से हुई चोरी का 24 घंटे में खुलासा

इंदौर: विजयनगर थाना क्षेत्र की मोबाइल दुकान में हुई लाखों की चोरी का 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश करते हुए बाग-टांडा गैंग के तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है. आरोपियों के कब्जे से 17 मोबाइल फोन, नकदी, मोबाइल एसेसरीज और वारदात में प्रयोग बाइक सहित करीब 13 लाख का माल बरामद किया है.
थाना प्रभारी चंद्रभाल सिंह पटेल ने बताया कि रविवार 7 जून को फरियादी अभिषेक तिवारी ने स्कीम नंबर-54 स्थित मेघदूत गार्डन के सामने अपनी मोबाइल दुकान में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. बदमाश ताला तोड़कर महंगे मोबाइल, एसेसरीज और नकदी ले गए थे. मामले में विजयनगर थाने में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई. पुलिस की टीम ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और मुखबिर तंत्र सक्रिय किया. तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने बाग-टांडा क्षेत्र के एक सक्रिय गिरोह की पहचान कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.
आरोपियों से ये माल किया गया बरामद
पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदात कबूल की. उनकी निशानदेही पर 8 आईफोन, 5 वीवो, 3 ओप्पो और 1 सैमसंग मोबाइल, मोबाइल एसेसरीज, 10,500 रुपये नकद और एक हीरो एचएफ डीलक्स बाइक बरामद की गई. आरोपियों ने बताया कि वे चोरी के पैसे शराब, जुआ और अन्य शौक पूरे करने में खर्च करते थे. पुलिस से बचने के लिए वारदात के दौरान मोबाइल का कम इस्तेमाल करते और चेहरा ढंककर सुनसान इलाकों में दुकानों को निशाना बनाते थे.
ये हैं आरोपियों के नाम…
गिरफ्तार आरोपियों में प्रदीप उर्फ छोटू उम्र 20 साल निवासी टांडा, निर्भय सिंह उर्फ नरभु उम्र 22 साल निवासी टांडा और टेटिया उम्र 35 साल निवासी उमरकोट शामिल हैं. पुलिस आरोपियों को कोर्ट में पेश कर गिरोह के अन्य सदस्यों और वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है.

Next Post

पिकअप वाहन से ले जाई जा रही 100 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त

Thu Jun 11 , 2026
इंदौर/महू: बड़गोंदा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन से 100 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त की है. मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस मामले की विवेचना कर रही है.पुलिस के अनुसार, मंगलवार-बुधवार की रात […]

You May Like