मकर संक्रांति पर रीवा पुलिस अलर्ट, चाइनीज मांझे पर कार्रवाई

रीवा। रीवा में मकर संक्रांति के त्योहार को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है. खास तौर पर जानलेवा चाइनीज मांझे को लेकर रीवा पुलिस ने शहरभर में सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है. इसी कड़ी में कोतवाली थाना पुलिस ने बड़ी मात्रा में चाइनीज मांझा बरामद किया है.

दरअसल मकर संक्रांति के दौरान पतंगबाजी के समय इस्तेमाल होने वाला चाइनीज मांझा लोगों की जान के लिए खतरा बन चुका है. इसे देखते हुए रीवा पुलिस ने अलग-अलग टीमें बनाकर सभी थाना क्षेत्रों में दबिश देना शुरू किया है. कोतवाली थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई बोरियों में भरा हुआ चाइनीज मांझा जब्त किया है. पुलिस का कहना है कि चाइनीज मांझे से अब तक कई हादसे हो चुके हैं, जिसमें लोगों की जान गई है. वहीं हवा में उडऩे वाले पक्षियों पर भी इसका गंभीर असर देखने को मिला है.

सीएसपी राजीव पाठक ने बताया कि मकर संक्रांति को देखते हुए चाइनीज मांझे के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है. यह जानलेवा है, इससे इंसानों और पक्षियों दोनों को नुकसान पहुंचता है. रीवा शहर में आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी. रीवा पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि चाइनीज मांझे की बिक्री, भंडारण और उपयोग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Next Post

वरुण चौधरी की गिरफ्तारी के विरोध में एनएसयूआई का गांधी प्रतिमा के समक्ष मौन सत्याग्रह

Mon Jan 12 , 2026
भोपाल। नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) ने सोमवार को अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी की गिरफ्तारी के विरोध में राजधानी भोपाल में गांधी प्रतिमा के समक्ष गांधीवादी तरीके से शांतिपूर्ण मौन प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन संगठन द्वारा लोकतांत्रिक अधिकारों पर हो रहे हमलों और शांतिपूर्ण आंदोलनों को दबाने की […]

You May Like