
इंदौर. हीरानगर इलाके में एक महिला से छेड़छाड़ और उसके पति पर हमला करने के मामले में पुलिस ने महिला के रिश्तेदार समेत चार लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है. बीते रात चाचा ससुर बिना सूचना के घर पहुंचा. महिला ने देर रात आने का कारण पूछा तो उसने गलत नीयत से उसे पकड़कर धक्का मुक्की शुरू कर दी. शोर सुनकर जब पति आया तो आरोपी ने उस पर भी हमला कर दिया. इसके बाद वह अपने घर से पत्नी और बच्चों को भी बुला लाया, जिन्होंने दंपति के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी. पुलिस ने शिकायत के आधार पर धर्मेंद्र, निधि, सुमित और खुशी शर्मा के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट और धमकी की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
