
गुना। चाय कॉफी और बेकरी जैसी खाने पीने की दुकानों पर आए दिन युवाओं के बीच झगड़ा और मारपीट की घटनाएं सामने आ रही है।
ताजा मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के भुल्लनपुरा इलाके का है। यहां एक युवक को दो लोगों ने इतनी बुरी तरह पीटा की देखने वालों के रोंगटे खड़े हो जाए।
जानकारी सामने आई है कि आरोपी रोहन नगर और अरुण राय का पुरानी रंजिश को लेकर महावीरपुरा में रहने वाले विशाल जाटव और उसके भाई के साथ विवाद चल रहा था।
इसी को लेकर दोनों आरोपियों ने रविवार देर शाम विशाल के भाई रोहित जाटव के साथ मारपीट शुरू कर दी जिसकी जानकारी विशाल को मिली तो वह बीच बचाव आपके लिए मौके पर पहुंच गया।
इसके बाद आरोपी और ज्यादा भड़क गए उन्होंने लाठी डंडे और एक लोहे की रोड निकाल ली। इन घातक हथियारों से दोनों आरोपियों ने विशाल और उसके भाई को लगातार पीटना शुरू कर दिया आरोपी इतनी बेरहमी के साथ मारपीट कर रहे थे कि देखने वाले लोग भी कांप उठे। लेकिन दोनों भाइयों को पिटता देख उन्हें बचाने की हिम्मत कोई नहीं जुटा पाया।
बाद में दोनों आरोपी अपनी दबंगई दिखाते हुए मौके से निकल गए। शहर कोतवाली पुलिस ने फरियादी विशाल जाटव निवासी महावीरपुरा की शिकायत पर आरोपी अरुण राय और रोहन नगर के खिलाफ फिर दर्ज कर ली है।
इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें आरोपियों की क्रूरता साफ साफ नजर आ रही है।
