डॉ. अम्बेडकर के समाज हित में कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

*डॉ. अम्बेडकर धाम के द्वितीय चरण का कार्य शीघ्र होगा प्रारंभ, जौरासी में निर्मित अम्बेडकर धाम का किया अवलोकन*

ग्वालियर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि बाबा अम्बेडकर द्वारा समाज हित में जो कार्य किए गए हैं उनका हम स्मरण करते हैं। उनके द्वारा किए गए कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ग्वालियर में बाबा अम्बेडकर के नाम से स्मारक बनाने का पुनीत कार्य किया जा रहा है। इसके द्वितीय चरण के विकास कार्यों का भूमिपूजन शीघ्र होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शनिवार को ग्वालियर के जौरासी में निर्माणाधीन डॉ. भीमराव अम्बेडकर धाम का अवलोकन करते हुए यह बात कही।

डॉ. अम्बेडकर धाम के अवलोकन के अवसर पर कृषि मंत्री एदल सिंह कंषाना, क्षेत्रीय सांसद भारत सिंह कुशवाह, विधायक मोहन सिंह राठौर, भाजपा ग्रामीण जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह राजपूत, पूर्व मंत्री इमरती देवी सहित जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारी और नागरिक उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ग्वालियर में निर्मित किए जा रहे बाबा अम्बेडकर धाम के द्वितीय चरण का निर्माण कार्य भी शीघ्र प्रारंभ किया जायेगा। मेरे साथ केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, क्षेत्रीय सांसद भारत सिंह कुशवाह सहित वरिष्ठजन भूमिपूजन करेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर द्वारा समाज में किए गए कार्यों को सदैव याद किया है। हमने मऊ में डॉ. अम्बेडकर के भव्य स्मारक का निर्माण कराया और हर साल अम्बेडकर की जयंती पर वहाँ कुंभ लगाने का कार्य भी किया जा रहा है। ग्वालियर के जौरासी में भी डॉ. अम्बेडकर धाम का भव्य निर्माण किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जौरासी में निर्मित अम्बेडकर धाम में डिजिटल लाइब्रेरी, म्यूजियम, ऑडिटोरियम, कॉन्फ्रेंस हॉल आदि का निर्माण किया जा रहा है। धाम के द्वितीय चरण में अन्य आधुनिक सुविधाओं को भी जोड़ा जायेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अम्बेडकर धाम पहुँचकर बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनके द्वारा किए गए समाज हित के कार्यों का स्मरण किया।

Next Post

मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने फूलबाग पर जुटे कार्यकर्ता हिरासत में

Sat Jun 28 , 2025
ग्वालियर। मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने फूलबाग पर जुटे कार्यकर्ताओं को ग्वालियर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बाबा अम्बेडकर प्रतिमा विवाद को लेकर फूलबाग पर प्रदर्शन हुआ जिसमें मुख्य रूप से बार एसोसियेशन के उपाध्यक्ष एडवोकेट सरनाम सिंह कुशवाहा, एडवोकेट धर्मेंद्र कुशवाह, एडवोकेट राय सिंह बौद्ध, एडवोकेट विश्वजीत रतोनिया, एडवोकेट […]

You May Like