
ग्वालियर। मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने फूलबाग पर जुटे कार्यकर्ताओं को ग्वालियर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बाबा अम्बेडकर प्रतिमा विवाद को लेकर फूलबाग पर प्रदर्शन हुआ जिसमें मुख्य रूप से बार एसोसियेशन के उपाध्यक्ष एडवोकेट सरनाम सिंह कुशवाहा, एडवोकेट धर्मेंद्र कुशवाह, एडवोकेट राय सिंह बौद्ध, एडवोकेट विश्वजीत रतोनिया, एडवोकेट राकेश कौशल, महेश वर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष गांधीवादी संगम विष्णु कांत शर्मा इत्यादि शामिल हुए। इन लोगों ने कहा कि ग्वालियर में बाबा साहब संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समर्थन में संवैधानिक रूप से आंदोलन जारी रहेगा।
