शिवरात्रि से एक दिन पहले महादेव का फलदान कार्यक्रम हुआ

भिंड: महाशिवरात्रि पर्व के चलते शहर में शिव बरात निकाली जाएगी और भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती की विवाह कार्यक्रम होगा। लेकिन इससे पहले आज शनिवार को भगवान भोलेनाथ का लगुन-फलदान कार्यक्रम हुआ। भगवान भोलेनाथ के लगुन-फलदान कार्यक्रम का आयोजन काली माता मंदिर गौरी सरोवर किया गया।

समाज के लोग शनिवार सुबह शिवहरे का पुरा बीटीआई रोड से फलदान लेकर काली माता मंदिर पहुंचे, जहां पर पूरे विधि-विधान के साथ फलदान चढ़ाया गया। इसके साथ ही मंदिर परिसर में हल्दी-तेल का भी कार्यक्रम हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। डबरा में भी ऐसा ही कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Next Post

मुंबई के अंधेरी से पकड़ाया कातिल क्लासमेट

Sat Feb 14 , 2026
इंदौर: द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में एमबीए छात्रा की नृशंस हत्या के बाद फरार क्लासमेट को इंदौर पुलिस द्वारा मुंबई पुलिस की मदद से अंधेरी इलाके से हिरासत में लेने की सूचना है. पुलिस की एक विशेष टीम आरोपी को लेकर इंदौर के लिए रवाना हो चुकी है, जहाँ उससे हत्याकांड […]

You May Like